Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No space on buses and trains, leaving passengers worried

Kanpur News: बस-ट्रेन में जगह नहीं, परेशान रहे यात्री

Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
No space on buses and trains, leaving passengers worried
कानपुर देहात। रोडवेज बसों में जगह न मिलने से यात्रियों को मजबूरन ऑटो व डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा। स्थिति यह है कि लोग सड़क किनारे खड़े होकर बसों को रुकने का इशारा करते रहे लेकिन बस बिना रुके ही निकलती रहीं। ऐसे में लोगों को ऑटो व डग्गामार वाहनों से सफर करना मजबूरी हो गई है। इधर ट्रेन फुल रहने की वजह से भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

भाई दूज पर बहनें अपने मायके जाने के लिए तैयार हैं। जिनकी बहनें नहीं आ पा रही है उनके भाई जा रहे हैं जबकि कई के पिता बेटियों को लेने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस, ट्रेन को लेकर जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रोडवेज बसें न मिलने से लोग कानपुर तक ऑटो व डग्गामार वाहन से कानपुर पहुंच रहे हैं। वहां से रेलवे स्टेशन पहुंच आगे का सफर तय कर रहे हैं। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो यात्री नमस्ते चौराहे पर बस का इंतजार करते नजर आए। काफी देर बाद भी जब बस नहीं मिल सकी तो उन्होंने ऑटो से आगे का सफर तय करते नजर आए।
विज्ञापन

.................................
बैठा रहे क्षमता से अधिक सवारी
भाई दूज पर भाइयों को तिलक करने के लिए बहनें मायके जा रही हैं लेकिन बसें फुल चलने की वजह से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा। नमस्ते चौराहा पर बस का इंतजार कर रहे लोगों ने परेशान होकर ऑटो से सफर किया। ऑटो चालकों ने मौके का फायदा उठाकर नियमों का परवाह किए बिना क्षमता से अधिक सवारी बैठाई। वहीं अंडरपास पर तैनात यातायात कर्मी बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के चलने वाले चालकों का चालान करने में व्यस्त रही, लेकिन उन्हें यह सब नजर नहीं आ रहा था। जबकि पुलिस प्रशासन नवंबर को यातायात माह के रूप में मना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी
दिवाली के बाद भाई दूज और छठ होने की वजह से परदेश में रहने वाले लोग अपने घरों के लिए जा रहा है। ऐसे में ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण लोगों को जगह के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। मंगलवार को रूरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। भाई के घर जाने वाली बहनें प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने का इंतजार करती दिखीं। दोपहर दो बजे मुरी एक्सप्रेस के आते ही सभी ट्रेन में जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। जबकि कई तो जगह न मिलने पर वापसी कर निजी वाहनों से सफर तय किया। यही पैसेंजर व स्टेशन पर रुकने वाली अन्य ट्रेनों का रहा।
.................................
बयान....
त्योहार को ध्यान में रखते हुए डिपो की सभी बसों का रूट निर्धारित कर संचालित किया जा रहा है। इसके लिए आरएम की तरफ से आगरा व इटावा की तरफ से आने वाली परिक्षेत्र के सभी बसों को अकबरपुर अंडरपास से होते हुए निकलने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली व झांसी की तरफ से आने वाली कुछ बसों में सीट न होने की समस्या है। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो

.................................
त्योहार में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से त्योहार स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। रूरा रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिए आरपीएफ के जवान तैनात है, जो सभी को ट्रेनों में जगह दिलाने व सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। - अशोक कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed