फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No room in trains before festivals, passengers upset

Kanpur News: त्योहारों से पहले ट्रेनों में नो-रूम, यात्री परेशान

Tue, 09 Sep 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
No room in trains before festivals, passengers upset
कानपुर। कल्याणपुर निवासी धीरेंद्र को दीपावली पर 18 अक्तूबर को अपनी बहन के घर दिल्ली जाना है। वह टिकट लेने रावतपुर रेलवे स्टेशन के काउंटर पर पहुंचे तो अचंभित रह गए। लगभग हर ट्रेन में नो-रूम दिखा रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें 12303 पूर्वा एक्सप्रेस में टिकट मिली, वह भी 12 वेटिंग है। त्योहारों पर घर आने-जाने वालों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक माह बाद त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। दो अक्तूबर को दशहरा, 20 को दीपावली तो 26 को छठ पूजा है। इन त्योहारों पर सबसे ज्यादा लोग मुंबई, दिल्ली जैसे रूटों से आते तो बिहार और पूर्वांचल की ओर जाते हैं। त्योहार अपनों के साथ मनाने के लिए बाहर नौकरी करने वाले अभी से ट्रेनों में आरक्षण ले रहे हैं लेकिन उन्हें झटका लग रहा है। अधिकतर ट्रेनों में नो-रूम तो कुछ में लंबी वेटिंग दिखा रहा है। यही हाल एसी द्वितीय, तृतीय के साथ स्लीपर में भी हैं।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी से हर दिन करीब 350 ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें करीब 90 हजार से डेढ़ लाख तक यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। इसके अलावा स्पेशल ट्रेनें भी चल रही हैं और त्योहारों के दौरान और भी चलाई जाएंगी। त्योहारी सीजन में ट्रेनों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब 50 से 60 प्रतिशत तक अधिक लोड पड़ता है।
विज्ञापन


मुंबई रूट पर 22538 कुशीलनगर एक्सप्रेस, 12534 पुष्पक, 15066 पलवेल एक्सप्रेस, दिल्ली रूट पर 20434 जम्मू मेल, 12311 नेताजी एक्सप्रेस, 22436 वंदे भारत, 15484 महानंदा और पटना की तरफ जाने वाली 22362 अमृत भारत, 20802 मगध एक्सप्रेस, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल, फरक्का व सीमांचल जैसी प्रमुख ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों में सीटों की मारामारी को देखते हुए उत्तर-मध्य रेलवे ने लंबे रूटों पर करीब 500 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसका नोटीफिकेशन भी जारी हो गया है। अब धीरे-धीरे त्योहारों से पहले इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन व गोविंदपुरी होकर भी गुजरेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed