{"_id":"68fd28afdd18370b650011a0","slug":"no-report-was-given-on-the-factory-lockout-action-will-be-taken-kanpur-news-c-362-1-akb1003-133849-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फैक्टरी में तालाबंदी पर नहीं दी आख्या, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फैक्टरी में तालाबंदी पर नहीं दी आख्या, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय श्रम बंधु की बैठक आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान पनकी स्थित फर्टिलाइजर फैक्टरी में अघोषित तालाबंदी होने के संबंध में सहायक श्रमायुक्त की ओर से आख्या न उपलब्ध कराने पर डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उनके विरुद्ध उच्च स्तर पर पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेसर्स कानपुर फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के संबंध में श्रम आयुक्त के समक्ष सुनवाई हुई थी लेकिन उसके संबंध में सहायक श्रम आयुक्त की ओर से कोई जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई। बैठक के दौरान पाया गया कि शासनादेश वर्ष 2010 के अनुसार बैठक में सामाजिक, समाजशास्त्र अथवा अर्थशास्त्र विषय के एक प्रवक्ता को सदस्य के रूप में नामित किया जाना अनिवार्य था। सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल ने नामांकन अगस्त 2025 में कराया लेकिन नामांकन श्रम बंधु की बैठक में सुनिश्चित नहीं कराया गया। इस वजह से बैठक में संबंधित प्रवक्ता की सहभागिता नहीं हो सकी। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ बैठक में आना अस्वीकार्य है। बैठक में यह भी पाया गया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार के स्तर पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक कुल 41 आवेदन लंबित हैं। अपर श्रमायुक्त पीके सिंह के स्तर पर 154 आवेदन समय पर फॉरवर्ड नहीं किए गए। डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। लेखा अधिकारी स्तर को भी स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।