फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   no electricity in schools but biometric attendance is campusary

CM योगी ने स्कूलों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस की कम्पलसरी, लेकिन यहां तो बिजली ही नहीं

Thu, 08 Jun 2017 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 08:42 AM IST
सार

 
-स्कूल में बिजली नहीं तो बायोमीट्रिक अटेंडेंस कैसे 
-डीआईओएस की बैठक के दौरान कई प्रिंसिपलों ने उठाया मुद्दा

विज्ञापन
no electricity in schools but biometric attendance is campusary
डेमो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी स्कूलों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस तो अनिवार्य कर दी लेकिन उन स्कूलों के बारे में जरा भी ख्याल नहीं किया जहां आज तक बिजली नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इस संबंध में डीआईओएस ने बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर में शहर के राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक की। नए सत्र से शिक्षा में सुधार के लिए चर्चा हुई। डीआईओएस विनय मोहन वन ने सभी को 1 जुलाई से पहले बायोमीट्रिक अटेंडेंस और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सख्ती से कहा। इस पर 6 राजकीय और 18 एडेड स्कूलों के प्रिंसिपलों ने बताया कि उनके यहां बिजली ही नहीं है तो बायोमीट्रिक अटेंडेंस और सीसीटीवी कैमरे कैसे चलेंगे। डीआईओएस ने इस संबंध में डीएम से बात करके बिजली का कनेक्शन कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


बैठक में डीआईओएस विनय मोहन वन ने प्रिंसिपलों से कक्षा-6, 9 और 11 में नामांकन के दौरान छात्रों का आधार नंबर अनिवार्य करने की बात कही। 9वीं और 11वीं के रिजल्ट के सत्यापन को एक सप्ताह में पूरा करने की हिदायत दी है। अब सभी स्कूलों में एक समान शैक्षिक पंचांग से पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में नहीं आने वाले 28 स्कूल के प्रिंसिपलों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। सरकारी योजनाओं का पात्र छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत लाभ दिलाने की बात कही है। 21 जून को होने वाले योग दिवस में शहर के सभी स्कूलों को प्राथमिकता से हिस्सा लेने की बात कही है। इसमें डीआईओएस द्वितीय एसएन चौरसिया, सह जिला विद्यालय निरीक्षक संगीता सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed