{"_id":"5f3b4a4800f233409b1e869c","slug":"no-connection-with-sister-and-her-family-seema-parihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड में गिरफ्तार हुआ सीमा परिहार की बहन का बेटा, पूर्व दस्यु सुंदरी ने कही ये बात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड में गिरफ्तार हुआ सीमा परिहार की बहन का बेटा, पूर्व दस्यु सुंदरी ने कही ये बात...
Tue, 18 Aug 2020 08:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के दिबियापुर में वर्ष 2018 एवं 2019 में जहरीली शराब से दो दर्जन लोगों की मौत के मामले में बिरूहनी निवासी पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के बहन के बेटे को कानपुर की एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीमा परिहार का कहना है कि वह वर्ष 2000 से बीहड़ की जरायम की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।
उन्होंने कहा मेरा और मेरे परिवार का नाम किसी भी जुर्म में शामिल व्यक्ति के साथ न जोड़ा जाए और दोषी जो भी हो उसे सजा दी जाए। वर्ष 2018 में कानपुर देहात व सचेंडी एवं वर्ष 2019 में घाटमपुर के भीतरगांव क्षेत्र (वर्तमान में साढ़ थाना क्षेत्र) में जहरीली शराब से करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस की जांच में सामने आया था कि जहरीली शराब बनाने वाले गिरोहों को केमिकल (मिथाइल एल्कोहल) सप्लाई करने में औरैया जिले के थाना अजीतमल के गांव बिरुहनी निवासी जनक सिंह उर्फ छोटे परिहार पुत्र राजेंद्र का हाथ है। छोटे परिहार पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम ने सोमवार सुबह कस्बा फफूंद से छोटे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छोटे परिहार, पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार की बहन मुन्नी देवी का बेटा है। वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ दिबियापुर के ककराही गांव में रहता है।
इस संबंध में पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह हुई छोटे की गिरफ्तारी की सूचना सोशल मीडिया पर मिली है। बताया कि मैंने 1 सितंबर 2000 में बीहड़ी जरायम की दुनिया को अलविदा कहते हुए औरैया में आत्मसमर्पण किया था। अब मेरा एवं मेरे भाई का बहन मुन्नी देवी एवं बेटे से कोई वास्ता नहीं है।
जो व्यक्ति जुर्म करे उसे निश्चित तौर पर दंड मिलना चाहिए, मैं भी इसकी पक्षधर हूं। मैं और मेरा भाई व परिवार दिबियापुर में संजय नगर में रहकर सामाजिक जीवन व्यतीत कर रहीं हूं। बता दें कि पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार सोनी टीवी के बिग बास में भी प्रतिभाग कर चुकीं हैं। वह कई सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेतीं रहतीं हैं। कई फिल्मों, प्रेरक शार्ट फिल्मों में भी वह काम कर चुकीं हैं।