{"_id":"5cfc9adcbdec22074618c7ce","slug":"nit-827-hbtu-will-get-74-seats-todays-counseling-and-choice-filling-opportunity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी की 827, एचबीटीयू की 74 सीटों पर मिलेगा दाखिला, आज से काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी की 827, एचबीटीयू की 74 सीटों पर मिलेगा दाखिला, आज से काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग का मौका
Sun, 09 Jun 2019 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (निमसेट) 2019 का परिणाम जारी होने के बाद अब देशभर के सभी 11 एनआईटी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया नौ जून से ही शुरू हो जाएगी। निमसेट 2019 में सफल उम्मीदवार नौ जून से 13 जून तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग कर सकेंगे। इसके बाद 15 जून को सीट अलॉटमेंट की पहली सूची जारी की जाएगी।
इस बार देशभर के सभी एनआईटी में कुल 827 सीटों पर दाखिला मिलेगा। इसमें 58 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण वर्ग के छात्रों के लिए ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा निमसेट की रैंकिंग के आधार पर ही एचबीटीयू और दिल्ली की गुरु गोविंद सिंह यूनिवर्सिटी के एमसीए पाठ्यक्रम में भी दाखिला होगा। एचबीटीयू में 12 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। यहां 74 सीटों पर दाखिला दिया जाना है।

एचबीटीयू के लिए 60 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए
एचबीटीयू से एमसीए करने के लिए निमसेट क्वालीफाई कर चुके छात्र-छात्राएं 12 जून से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें बीएससी, बीएससी ऑनर्स, बीसीए, बीआईटी, बीवोक (कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशंस) के छात्र अर्ह होंगे। स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत या फिर 6.5 सीजीपीए अंक होने चाहिए। 15 जून से ऑनलाइन च्वाइस लॉक करने का ऑप्शन भर सकेंगे। पहले राउंड की काउंसलिंग एक जुलाई से होगी।
किस एनआईटी में कितनी सीटें
एनआईटी कुल सीटें
तिरुचिरापल्ली 115
सूरतकल 51
अगरतला 30
प्रयागराज 101
भोपाल 102
कलीकट 52
जमशेदपुर 102
कुरुक्षेत्र 75
रायपुर 104
वारंगल 58
कुरुक्षेत्र (सेल्फ फाइनेंस) 37