{"_id":"66c48a6e7f007935ff02a684","slug":"nishan-raised-with-devotion-in-farrukhabad-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में अकीदत के साथ उठे निशान, मेले में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में अकीदत के साथ उठे निशान, मेले में उमड़ी भीड़
Tue, 20 Aug 2024 06:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
अकीदत के साथ उठे निशान
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में जाहरवीर गोगा महाराज का वार्षिक मेला बड़े अकीदत के साथ संपन्न हुआ। बरसात में भी अनुयायियों के हौसले बुलंद रहे। चांदी और विशेष फूलों से निशानों को सजाया गया। मंगलवार को रक्षाबंधन के दूसरे दिन श्री जाहरवीर गोगा महाराज का वार्षिक मेला लगा। फतेहगढ़ कोतवाली के पास जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी आए निशानों को रखा गया। कन्नौज, सौरिख, गुरसहायगंज, कायगंज, फर्रुखाबाद आदि स्थानों से 82 निशान लाए गए।
सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगी। निशानों की ऊंचाई को देखते हुए बिजली विभाग ने सड़क पार कर रहे तारों को कटवा दिया। वहीं पुलिस ने भी रूट डायवर्जन कर वाहनों को अंबेडकर तिराहे से होकर गुजारा। सांसद मुकेश राजपूत ने मेले में पहुंचकर शुभारंभ किया। निशानों में चांदी, से देवी देवताओं के चित्रों के अलावा दूसरे प्रांतों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया था। संरक्षक श्याम कुमार बाल्मीकि, श्री कृष्ण चौधरी, रतन कोतवाल, विजय चौधरी, राकेा चौधरी, अनिल, विनोद आदि मौजूद रहे।