फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nirvana Ladu offered to Lord Mahavira with Shanti Dhara

Kanpur News: शांति धारा के साथ भगवान महावीर को चढ़ाया निर्वाण लाडू

Thu, 23 Oct 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Nirvana Ladu offered to Lord Mahavira with Shanti Dhara
इटावा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के जिनालय में भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नसियां जी पर सुबह से ही जैन समाज के लोगों का पहुंचना शुरू हाे गया। पीत वस्त्र धारण कर समाज के लोगों के साथ कमेटी के सदस्यों ने श्रीजी का अभिषेक किया। इस मौके पर भजन एवं पूजन पाठ के साथ सुबह 10 बजे निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। अमावस्या को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने विहार की पावापुरी की भूमि से निर्वाण प्राप्त किया था। मान्यता है कि इसी दिन पावापुरी में भगवान महावीर के चरण के स्थान के ऊपर एक छत्र स्वयं ही घूमने लगा था। आज भी सभी लोग भगवान महावीर निर्वाण दिवस के रूप में दीपावली का त्योहार मनाते हुए भगवान महावीर की पूजा अर्चना करते हैं एवं निर्वाण लाडू चढ़ाते हैं। भगवान महावीर को शिरोमणि निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य सुबोध जैन, विशाल जैन रंगलाल परिवार को मिला। भगवान महावीर की 21 फिट ऊंची प्रतिमा पर महामंत्री धर्मेन्द्र जैन, नवनीत जैन, प्रदीप जैन व महावीर जैन ने शांति धारा अर्पित की। भक्तों ने गाजे बाजे के साथ परिक्रमा की।
विज्ञापन

शहर के लालपुरा, नया शहर, छपैटी, चौगुर्जी, करनपुरा, सराय शेख सहित सभी जिनालयों में भक्तिभाव के साथ भगवान महावीर स्वामी को निर्माण लाडू समर्पित किया गया। नसिया जी कमेटी के अध्यक्ष संजीव जैन व महामंत्री धर्मेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद जैन, सहकोषाध्यक्ष नवनीत जैन, अजीत जैन, नवीन जैन, महावीर प्रसाद जैन, पीडी जैन, मनोज जैन, आकाशदीप, राहुल जैन आदि ने निर्वाण लाडू चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed