फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nirbheek revolver come in market

नए रूप में निर्भीक, बाजार में आई सबसे हल्की रिवाल्वर

Fri, 29 May 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
nirbheek revolver come in market
फील्ड गन फैक्ट्री में लांच की गई निर्भया मार्क 4 -------मोहन मिश्रा
फोटो
विज्ञापन

नए रूप में निर्भीक, बाजार में आई सबसे हल्की रिवाल्वर
- निर्भया कांड के बाद लांच की गई निर्भीक का आधुनिक संस्करण मार्क फोर आया
- फील्डगन में की गई लांच, वजन महज 500 ग्राम, मारक क्षमता 50 मीटर
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर।
निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए बाजार में लाई गई निर्भीक रिवाल्वर का सबसे आधुनिक संस्करण निर्भीक मार्क फोर बृहस्पतिवार को लांच किया गया। इसका वजन महज 500 ग्राम है। यह अब तक की सबसे हल्की रिवाल्वर है। मारक क्षमता 50 मीटर है। कीमत रिटेलर के लिए 1.10 लाख रुपये है। 28 फीसदी जीएसटी अलग से देना होगा।

निर्माणी के वरिष्ठ महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि निर्भीक मार्क फोर निशंक और निर्भीक रिवाल्वर का कांबो (मिलाकर) है। बॉडी, बैरल और सिलिंडर में टाइटेनियम का प्रयोग किया गया है। 100 रिवाल्वर में से 30 रिवाल्वर बनाकर डीलरों को दे दी गई हैं। जल्द ही एक नई रिवाल्वर भी लांच की जाएगी। इसमें साइड स्विंग फोल्ड सिलिंडर होगा। टेस्टिंग के बाद इसे बाजार में लाया जाएगा। इस दौरान अपर महाप्रबंधक राजीव जैन, दिनेश कुमार के अलावा एहतेशाम अख्तर, एमके मौर्या, सौरभ सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
यह है खासियत
कैलीबर .32 बोर
बैरल की लंबाई 120.65 एमएम
पूरी लंबाई 177.8 एमएम
रेंज 50 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed