फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nine roads in Akbarpur are encroached upon, and a team is formed

Kanpur News: अकबरपुर के नौ मार्गाें पर अतिक्रमण, हाथ पर हाथ धरे गठित टीम

Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nine roads in Akbarpur are encroached upon, and a team is formed
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में नौ मार्गाें पर चिह्नित अतिक्रमण जस का तस है। अतिक्रमण हटाने के लिए सर्वे हुआ। मगर गठित टीम पांच माह से हाथ पर हाथ धरे है। भीड़ वाले प्रमुख मार्गों पर दुकानें सजी होने या वाहनों की पार्किंग से पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल है। यातायात भार होने पर रुक-रुककर जाम भी लगता है।
विज्ञापन

नगर में नौ मार्गाें पर बेसुमार अतिक्रमण है। ये मार्ग प्रमुख बाजार से जुड़े हैं। दुकानदार फुटपाथ तक कब्जा किए हैं। इसके बाद सड़क तक दुकानें सजा लेते हैं। सुबह व शाम के समय भीड़भाड़ होने पर वाहन सवारों को परेशानी होती है। कई बार जाम लग जाता है। इधर पैदल राहगीर वाहनों के बीच से आपाधापी में निकलने को मजबूर हो रहे हैं। मुनादी का असर नहीं होने पर नगर निकाय प्रशासन ने सर्वे के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए लिखापढ़ी की। जनवरी में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई। इसके बाद से गठित टीम हाथ पर हाथ धरे है।
विज्ञापन

..................................
बयान
टीम की अध्यक्ष बोलीं जल्द शुरू होगी कार्रवाई
अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बनी है। बीच में अवकाश जाने से कार्यवाही रुक गई थी। सदस्यों की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। अगले सप्ताह से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू होगी। - नीलिमा यादव एसडीएम अकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
अतिक्रमण वाले चिन्हित मार्ग
- नबीपुर गजनेर मार्ग की दोनों पटरी
- नबीपुर से केंद्रीय विद्यालय तक
- नबीपुर खारजा नहर व बंबा के बीच
- माती कचहरी के सामने मार्ग किनारे
- कानपुर इटावा हाईवे पुल से माती मार्ग
- हाईवे के चारों सर्विस रोड
- नमस्ते चौराहा से परी चौक होकर रूरा मार्ग
-अकबरपुर में बाढ़ापुर मार्ग
- शुक्ल तालाब के आसपास सड़क की दोनों पटरी
.........................
अतिक्रमण हटाने को गठित टीम पर एक नजर
एसडीएम अकबरपुर - अध्यक्ष
- सीओ अकबरपुर-सदस्य
-सीओ यातायात- सदस्य
- एई लोक निर्माण विभाग-सदस्य
- ईओ अकबरपुर- नोडल सचिव/सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed