फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nine lakh fraud from Bank of Baroda Kanpur

यूपीः बैंक ऑफ बड़ौदा से 90 लाख की धोखाधड़ी 

Sun, 22 Jul 2018 05:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 22 Jul 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Nine lakh fraud from Bank of Baroda Kanpur
चमड़ा कारोबारी दंपति समेत तीन पर एफआईआर
बैंक ऑफ बड़ौदा की कानपुर, अनवरगंज चमड़ा मंडी शाखा से कारोबारी ने 90 लाख की धोखाधड़ी की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कारोबारी व उसकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


बैंक के शाखा प्रबंधक सुशील टोपनो ने बताया कि मेसर्स मुमताज ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर मुमताज अहमद सिद्दीकी का 19 जनवरी 2005 से खाता चल रहा है। मुमताज ने 2007 में कारोबार के लिए 5 लाख रुपये ऋण का आवेदन किया था। गारंटर के रूप में फहीमाबाद निवासी मित्ताउल अनवर और महबूब मार्केट, इफ्तिखाराबाद निवासी अब्दुल कुद्दूस की प्रॉपर्टी दिखाई। इस पर बैंक ने मुमताज का 4,60 लाख रुपये ऋण स्वीकृत किया था।
विज्ञापन

 

उसने 60 लाख रुपये और ऋण लिया था

Nine lakh fraud from Bank of Baroda Kanpur
लोन नहीं चुकाने पर खाता एनपीए घोषित
14 दिसंबर 2007 को मुमताज ने अपने ऋण की लिमिट बढ़वा कर 9,90 लाख करा ली थी। 24 जून 2008 को उसने 60 लाख रुपये और ऋण लिया। इसमें उसने पत्नी मुसर्रत सिद्दीकी को गारंटर बनाया। इसके बाद बैंक खाते का संचालन बंद कर दिया गया। इस पर बैंक ने आरबीआई के निर्देश पर मुमताज का बैंक खाता एनपीए घोषित कर दिया।

इसके बाद बैंक की ओर से ऋण रिकवरी के लिए कई नोटिस भेजी गईं। इस बीच ऋण की रकम ब्याज को मिलाक र एक करोड़ 29 लाख 38 हजार हो गई। इसके बाद बैंक ने 2012 में डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) में वाद दाखिल किया। डीआरटी ने 26 फरवरी 2014 को बैंक के पक्ष में निर्णय दिया। इसके बाद बैंक ने कार्रवाई करते हुए रायपुरवा स्थित एल्डिको गार्डन इस्टेट स्थित अपार्टमेंट की ई-नीलामी करके 38 लाख 40 हजार रुपये की वसूली कर ली। शेष का भुगतान आज तक नहीं हो सका है।

बताया गया कि मुमताज, उसकी पत्नी मुसर्रत और अब्दुल कुद्दूस व अन्य ने बैंक से कुल 90 लाख 80 हजार 14 रुपये की धोखाधड़ी की। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed