{"_id":"64475e419ce8c2d08305ecec","slug":"nikay-chunav-2023-satish-mahana-s-stature-increased-again-with-pramila-pandey-ticket-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रमिला पांडेय के टिकट से फिर बढ़ा सतीश महाना का कद, 2017 के महापौर चुनाव में भी निभाई थी बड़ी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रमिला पांडेय के टिकट से फिर बढ़ा सतीश महाना का कद, 2017 के महापौर चुनाव में भी निभाई थी बड़ी भूमिका
Tue, 25 Apr 2023 10:30 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
निवर्तमान महापौर प्रमिला पांडेय को भाजपा से दुबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। महापौर के टिकट में अचानक हुए फेरबदल में महाना की भूमिका भी बताई जा रही है। 2017 में भी जब पहली बार प्रमिला को टिकट मिला था तब भी इसी तरह सतीश महाना का नाम सामने आया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि भाजपा में महाना का कद और बढ़ा है।
विज्ञापन
सोमवार को महापौर के नामांकन जुलूस में बाकी प्रमुख भाजपा नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ महाना भी शामिल हुए। उन्होंने बाकायदा जूलूस के लिए बनाए गए रथ पर सवार होकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। यह चर्चा इसलिए भी है क्योंकि रविवार की देर शाम जब भाजपा ने प्रत्याशी की सूची जारी की थी उससे करीब 10 मिनट बाद से ही सोशल मीडिया पर महाना के समर्थकों ने कसीदे गढ़ना शुरू कर दिया था। लोगों को यह भी कहते सुना गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी महाना प्रबल दावेदारों के रूप में आ सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महापौर प्रत्याशी का टिकट घोषित होने के बाद घमासान, सत्यदेव पचौरी बोले- मैं इस निर्णय से खुश नहीं
विज्ञापन