फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nikay Chunav 2023: BJP constituted Election Steering Committee

Nikay Chunav 2023: भाजपा ने गठित की चुनाव संचालन समिति, कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क और संवाद करेंगे

Sun, 23 Apr 2023 04:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Apr 2023 04:08 PM IST
सार

भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 17 जिला इकाइयां हैं, दो नगर निगम हैं, 33 नगर पालिकाएं हैं, 75 नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 2,000 से अधिक वार्ड हैं और बूथ 20,000 से अधिक हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल क्षेत्र की संचालन समिति का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: BJP constituted Election Steering Committee
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को क्षेत्रीय चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी। इसमें मुख्य इकाई के अलावा मोर्चा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर मुख्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत के लिए घर-घर संपर्क व संवाद करेंगे। निकाय चुनाव के पहले चरण का नामांकन पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण की प्रक्रिया एक दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शुरू हो जाएगी। इस दौरान बैठक में क्षेत्र में निकाय चुनाव का कार्य देख रहे सुधीर सिंह व प्रकाश शर्मा ने कार्यों का विवरण सबके सामने रखा।

विज्ञापन


इन्हें दी गई जिम्मेदारी
चुनाव समन्वय का काम अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी देखेंगे। प्रशासनिक संपर्क की जिम्मेदारी दिनेश राय, कैलाश शुक्ला को दी गई है। बूथ बैठक, पेज समिति बैठक, मतदाता संपर्क एवं संचालन समिति की बैठकों के लिए पूनम द्विवेदी और पवन प्रताप सिंह को जिम्मा सौंपा गया है। कार्यक्रम विभाग के लिए दीपू पांडे, आनंद राजपाल, संदीपन अवस्थी, प्रवास की जिम्मेदारी दिनेश राय, उमेश निगम, जयप्रकाश राव देखेंगे। मोर्चा अभियान के लिए जयप्रकाश कुशवाहा, उपेंद्र पासवान, अमित बाथम और अंशुमन वर्मा को लगाया गया है। मन की बात का कार्यक्रम अनूप अवस्थी, कपिल गुप्ता को दिया गया है। वार रूम समन्वय उमेश कुशवाहा, कॉल सेंटर अचल गुप्ता, आशीष शिवहरे, आईटी के लिए मयंक भट्ट, विक्की शाह, अभिनव सिंह श्रीवास्तव, सोशल मीडिया के लिए महेंद्र विक्रम सिंह, हर्ष द्विवेदी, आयुष्मान सिंह। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय, दीप अवस्थी, अनूप अवस्थी मीडिया की जिम्मेदारी मिली है। एविएशन की जिम्मेदारी भी दीप अवस्थी और उनके साथ रामजी शुक्ला देखेंगे।
विज्ञापन


कानपुर क्षेत्र में 20 हजार बूथ
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 17 जिला इकाइयां हैं, दो नगर निगम हैं, 33 नगर पालिकाएं हैं, 75 नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 2,000 से अधिक वार्ड हैं और बूथ 20,000 से अधिक हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल क्षेत्र की संचालन समिति का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed