फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Night officer on line duty in case of youth committing suicide in Rawatpur police station

Kanpur News: रावतपुर थाने में युवक के जान देने के मामले में नाइट अफसर लाइन हाजिर

Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Night officer on line duty in case of youth committing suicide in Rawatpur police station
कानपुर। रावतपुर थाने के शाैचालय में दिनेश उर्फ गुड्डू के फंदा लगाकर जान देने के मामले में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने नाइट अफसर तनुज सिरोही को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है। दोनों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने गुरुवार देर रात ही गुड्डू के शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।
विज्ञापन

रावतपुर निवासी दिलीप का 34 वर्षीय पुत्र दिनेश उर्फ गुडडू करीब एक साल से रावतपुर की कच्ची मड़ैया निवासी अपनी बुआ रेनू के घर में रह रहा था। उसने गुरुवार की देर रात बुआ से मारपीट और गला कसने का प्रयास किया था जिस पर तड़के 3:40 बजे रेनू का बेटा सिद्धार्थ और दामाद अभिषेक उसे लेकर थाने ले गए थे। सुबह लगभग सात बजे दिनेश ने शौचालय जाने की बात कही तो ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड राम किशोर शुक्ला उसे शौचालय तक ले गया। करीब 25 से 30 मिनट हो गए लेकिन वह बाहर नहीं निकला। होमगार्ड ने अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका था। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि लापरवाही बरतने में नाइट अफसर तनुज सिरोही को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि होमगार्ड राम किशोर शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed