{"_id":"694da264627fdda0870407e6","slug":"night-checking-stopped-after-policemen-were-crushed-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1372220-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुलिस वालों को कुचलने के बाद से रात में चेकिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुलिस वालों को कुचलने के बाद से रात में चेकिंग बंद
विज्ञापन
कानपुर। गंगा बैराज पर मंगलवार को पुलिस वालों को कुचलने के बाद से रात में चेकिंग बंद हो गई है। रात में युवा स्टंटबाजी करने के साथ ही उल्टी दिशा में गाड़ी दाैड़ाते हैं। दरवाजे पर लटककर रील बनाते हैं। यहां रात में कई हादसे भी हो चुके हैं। बैराज से रात में निकलने से भी लोग बचने लगे हैं।
गंगा बैराज पर 11 बजे शाम चार बजे के बाद इंटरसेप्टर और स्पीड गन से निगरानी की जाती है। इसके बाद चेकिंग की जिम्मेदारी थाना पुलिस की होती है। थाना पुलिस चेकिंग में ढिलाई बरतती है। इसके के बाद स्टंटबाजी शुरू हो जाती है।
वाहन सवार सुबह या देर शाम को तेज गति से फर्राटा भरकर गुजरते हैं। हादसों को देखते हुए ट्रैफिक विभाग की इंटरसेप्टर और मोबाइल रडार गन तैनात कर दी गई। यह हर दिन तेज गति से आने वाले वाहनों के चालान कर रही है। इंटरसेप्टर वाहन और रडार गन लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को देख वाहन चालक या तो सामान्य गति से गुजर रहे हैं या फिर उन पर चालान की कार्रवाई हो रही है। गुरुवार को तेज गति से चलने पर 49 वाहन चालकाें का चालान हुआ। शाम चार बजे के बाद थाने और चौकी के फोर्स को वाहन चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन यह नियमित नहीं है। इसी का फायदा वाहन सवार उठा रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट ने देर शाम गंगा बैराज का जाया लिया वहां एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। सर्दी की वजह से लोग भी कम ही दिखाई दिए। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि रोजाना गंगा बैराज पर चेकिंग हो रही है। अराजकता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक ही दिन अभियान चला भूले डीएम और आरटीओ
बीते 20 दिसंबर की रात डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह प्रशासनिक अमले के साथ गंगा बैराज पहुंचे। उनके साथ डीसीपी ट्रैफिक, संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारी और कोहना व नवाबगंज थाने का फोर्स मौजूद था। संयुक्त चेकिंग के दौरान यातायात नियमों को तोड़ने वाले 41 वाहनों के खिलाफ चालान व सीज की कार्रवाई की गई। यह अभियान महज एक ही दिन का था।