फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nideshak ne kiya nirikshan

Kanpur News: निदेशक ने बच्चों के साथ थाली में बैठकर परखी भोजन की गुणवत्ता

Mon, 24 Aug 2026 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
nideshak ne kiya nirikshan
फोटो - 
विज्ञापन


सर्वोदय छात्रावास पहुंचे समाज कल्याण निदेशक

शौचालय से रसोई और कमरों तक जांची व्यवस्था; रात में वहीं रुके


माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। लखनऊ के सर्वोदय विद्यालय में छात्रों के विरोध के बाद समाज कल्याण विभाग ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं की निगरानी तेज कर दी है। सोमवार देर शाम समाज कल्याण निदेशक संजीव सिंह अचानक कल्याणपुर स्थित इंदिरा नगर सर्वोदय विद्यालय छात्रावास पहुंच गए। उन्होंने महज औपचारिक निरीक्षण के बजाय बच्चों के बीच बैठकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।

निदेशक ने सबसे पहले छात्रावास के शौचालय, रसोई, भोजनालय, विद्यार्थियों के कमरे और कक्षाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद विद्यार्थियों के साथ बैठकर रात का भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और उपलब्ध व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने पढ़ाई, छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं और रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया गया। उन्होंने शिक्षकों से भी पढ़ाए जा रहे विषयों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। छात्रों की पढ़ाई में किसी तरह की लापरवाही न हो और शैक्षणिक गुणवत्ता लगातार बनी रहे, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


सिर्फ छात्रावास नहीं, योजनाओं की भी पड़ताल

निदेशक ने समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। इसमें छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह, पारिवारिक लाभ और पेंशन जैसी योजनाएं शामिल रहीं। अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में वहीं रुककर खुद देखेंगे व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने छात्रावास में स्वच्छता, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बच्चों को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। व्यवस्थाओं को केवल कागजों पर देखने के बजाय उनकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए निदेशक ने छात्रावास में ही रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed