फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NIA raids at many places in Kanpur, searching for people associated with PFI

NIA Raid: कानपुर में कई जगहों पर मारा छापा, पीएफआई से जुड़े लोगों की तलाश, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

Tue, 08 Nov 2022 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Nov 2022 03:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न ठिकानों राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। एनआईए ने कानपुर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की। ये छापेमारी पीएफआई से जुड़ें लोगों की तलाश के लिए चल रही है।

विज्ञापन
NIA raids at many places in Kanpur, searching for people associated with PFI
एनआईए - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मंगलवार को एनआईए ने कई जगहों पर छापा मारा। टीम पीएफआई से जुड़े लोगों की तलाश में लगी है। बता दें कि जिन दो पीएफआई सदस्यों की एनआईए को तलाश है, वह अब तक हत्थे नहीं चढ़े हैं। एनआईए ने शहर में डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन

करीब एक महीने पहले सुरक्षा एजेंसियों ने देशभर में पीएफआई के ठिकानों पर छापा मारा था। पीएफआई के पदाधिकारियों और सदस्यों समेत 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश से संबंधित जांच कर रही टीम को कानपुर के दो शख्स जावेद और सारिक के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

इन दोनों का नाम पीएफआई से जुड़े होने का तथ्य सामने आने के बाद से सुरक्षा एजेंसी इनकी तलाश में जुटी है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे रायपुरवा के दलेलपुरवा में टीम पहुंची, लेकिन यह दोनों वहां नहीं मिले। सूत्रों के मुताबिक टीम ने शहर के कई अलग-अलग हिस्सों में भी दबिश दी है। जल्द ही इन दोनों की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई राजधानी लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ और सहारनपुर में जारी है। ये कार्रवाई प्रतिबंधित ग्रुप पीएफआई से जुड़े लोगों की गतिविधियों के मद्देनजर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed