फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NGO operator alleges friends for misdeed on the strength of gun in Auraiya

औरैया में सामुहिक दुष्कर्म: एनजीओ संचालिका ने दोस्तों पर लगाया आरोप, बोली- तमंचे के बल पर किया कुकृत्य

Fri, 06 Jan 2023 07:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jan 2023 07:09 PM IST
सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने दोस्तों पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि तमंचे के बल पर कुकृत्य किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
NGO operator alleges friends for misdeed on the strength of gun in Auraiya
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक एनजीओ संचालिका ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात कुछ महीनों पूर्व दो युवकों से हुई थी।

विज्ञापन

दोनों एनजीओ के माध्यम से गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए पीड़िता से मिला करते थे। फोन पर भी बात हुआ करती थी। तीन नवंबर को दोनों लोगों ने जरूरी काम होने की बात कहकर दिबियापुर हॉस्पिटल के पास एक मकान मे बुलाया।
विज्ञापन

आरोपी पीड़िता से जोर जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता को तमंचा दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। कुछ दिन बाद आरोपियों ने एनटीपीसी के पास बुलाया और पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वीडियो के माध्यम से तुम मेरे दुश्मनों के खिलाफ मुकदमा लिखवाओगी। ऐसा नहीं किया, तो हम तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। सीओ औरैया प्रदीप कुमार के अनुसार मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed