{"_id":"5cc5399dbdec22074d53a5d6","slug":"news-related-to-voting-for-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: वोट करने जाएं तो पानी की बोतल भी ले जाएं, आपके लिए जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: वोट करने जाएं तो पानी की बोतल भी ले जाएं, आपके लिए जरूरी खबर
Sun, 28 Apr 2019 11:10 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा चढ़ने से तपिश बढ़ गई है जिससे गर्मी लगने का खतरा है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि सोमवार को जब वोट करने जाएं तो घर से कम से कम दो गिलास पानी पीकर निकलें। साथ ही पानी की बोतल साथ ले जाएं।
अगर लाइन लंबी है तो बीच-बीच में पानी पीते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और गर्मी लगने के खतरे से लोग सुरक्षित रहेंगे। बुजुर्गों और पुराने रोगियों को सलाह दी है कि सुबह ठंडे में जाकर वोट डालें या फिर शाम को जब तपिश कम हो तो घर से निकलें।

कानपुर में मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के पुराने रोगी खासतौर पर एहतियात बरतें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
नाश्ता करके ही बाहर निकलें और पानी पीते रहें। पसीना निकलने से शरीर में पोटेशियम, सोडियम की कमी हो सकती है जिससे चक्कर आ सकता है। पूरी बांह के कपड़े पहन कर जाएं। अगर धूप में लाइन लगी हो तो अंगोछा या कोई कपड़ा सिर पर रख लें जिससे धूप का ज्यादा असर न हो।