फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to Ordnance factory Recruitments

आयुध निर्माणियों में 2075 पदों पर होंगी भर्तियां, बोर्ड ने जारी किया ये आदेश

Mon, 15 Jul 2019 06:02 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
news related to Ordnance factory Recruitments
आयुध निर्माणियों में 2075 पदों पर निकली भर्तियां - फोटो : अमर उजाला
आयुध निर्माणियों के निजीकरण करने की आशंका के बीच आयुध निर्माणी बोर्ड ने बड़े पैमाने पर रिक्तियां निकाली हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। चार्ज मैन की 1704 और ट्रेड मैन की 371 नियुक्तियां निकाली गई हैं। बोर्ड इनकी नियुक्तियां करेगा। इसके बाद सभी आयुध निर्माणियों में रिक्तियों की आवश्कतानुसार तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


चार्ज मैन में अलग-अलग ट्रेडों के अनुसार मेकेनिकल की 933, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की 29, इलेक्ट्रिकल की 149, केमिकल की 312, सिविल की 45, मेटलर्जी की 56, क्लोथिंग टेक्नोलॉजी की 36, लेदर टेक्नोलॉजी की चार, नॉन टेक्निकल स्टोर की 48, नॉन टेक्निकल ओटीएस की 64, ऑटोमोबाइल की चार और इलेक्ट्रॉनिक्स की 24 नियुक्तियां निकाली गई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 371 ट्रेडमैन सेमी स्किल्ड (ग्रुप सी) की 371 रिक्तियां हैं। वरिष्ठ प्रतिरक्षा कर्मचारी नेता आशीष पांडेय ने बताया कि कानपुर की सभी पांचों निर्माणियों में बड़ी संख्या में चार्ज मैन और ट्रेड मैनों के पद रिक्त हैं। बोर्ड का नियुक्तियां खोलने का कदम सराहनीय है। लंबे समय से प्रतिरक्षा कर्मचारी नियुक्तियां शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed