फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   News related to Mahakumbh and Tanners

3 लाख लोगों के रोजगार पर संकट, यहां 3 महीने तक बंद करनी ही पड़ेंगी टेनरियां

Sat, 15 Sep 2018 02:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 02:24 PM IST
सार

- कुंभ के मद्देनजर बंदी के आदेश को मुख्यमंत्री कार्यालय से भी हरी झंडी
- पीसीबी के जरिए टेनरियों को जल्द भेजी जाएगी आदेश की कॉपी
- 15 दिसंबर से 15 मार्च तक बंद नहीं खोल सकेंगे टेनरी
 

विज्ञापन
News related to Mahakumbh and Tanners
डेमो पिक

विस्तार

इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर यूपी के कानपुर स्थित जाजमऊ और उन्नाव क्षेत्र में स्थापित टेनरियों को 15 दिसंबर से 15 मार्च तक बंद करने के आदेश पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने सीएम के आदेश का अनुपालन करने के निर्देश शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए। सीएम की हरी झंडी मिलते ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय हो गया है। आदेश की कॉपी सभी टेनरियों को अक्टूबर तक डाक के जरिए बोर्ड भेज देगा।
विज्ञापन

News related to Mahakumbh and Tanners
डेमो पिक
दरअसल, मई में मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि महाकुंभ के मद्देनजर तीन महीने टेनरियां बंद होंगी। इस फैसले को लेकर टेनरी संचालकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर राहत देने की मांग की थी। लेकिन इस बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बढ़ी सक्रियता के बाद पता चला है कि मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर से टेनरियों की बंदी के आदेश पर मुहर लगा दी है। 

शुक्रवार को प्रमुख सचिव पर्यावरण रेणुका कुमार की तरफ से जारी आदेश टेनरियों को भेजने की तैयारी यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुरू कर दी। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि शासन से सख्त निर्देश है कि टेनरियों को 15 दिसंबर से बंद किया जाना है। इसके आदेश की कॉपी सभी टेनरियों को अक्टूबर तक किसी भी सूरत में पहुंच जानी चाहिए।

न्यायालय की शरण जाने की तैयारी

News related to Mahakumbh and Tanners
डेमो पिक
तीन महीने तक टेनरियों की बंदी के आदेश पर स्माल टेनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी डा. फिरोज आलम ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि उन लोगों ने इस आदेश को समाप्त करने और महाकुंभ में स्नान की तिथियों के तीन दिन पहले टेनरियों को बंद करने का आदेश पिछली सरकारों की तरह जारी किया जाए। ऐसा नहीं होने पर अब वह लोग कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed