फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   News related to Indian railway

कोहरे की वजह से लेट नहीं होंगी ट्रेनें, 'फॉग सेफ्टी डिवाइस' से बेधड़क चलेगी रेल

Fri, 21 Dec 2018 03:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 21 Dec 2018 03:13 PM IST
सार

- वजन ज्यादा होने के कारण ड्राइवरों ने कर दिया था इनकार 
- कोहरा पड़ने पर भी लेट नहीं होंगी ट्रेन

विज्ञापन
News related to Indian railway
डेमो पिक

विस्तार

विरोध के बाद रेलवे के ड्राइवर फॉग सेफ्टी डिवाइस अपने साथ लेकर चलने लगे हैं। हालांकि अभी कोहरा बहुत ज्यादा नहीं पड़ रहा है लेकिन ड्राइवरों की जिद खत्म होने से भविष्य में ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट नहीं होगी।
विज्ञापन


इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि आने वाले सिग्नल की दूरी को डिस्पले द्वारा और बोलकर बता देती है। इससे ड्राइवर अलर्ट हो जाता है। 

News related to Indian railway
डेमो पिक
सिग्नल करीब देखकर अलर्ट होते हैं ड्राइवर

फॉग सेफ्टी डिवाइस इंजन में मौजूद ड्राइवर को आने वाले सिग्नल की दूरी बताती है। इससे ड्राइवर सिग्नल आने से पहले अलर्ट हो जाता है। सिग्नल ग्रीन होता है तो ट्रेनें बिना रुके अपनी स्पीड में चलती हैं।

सिग्नल डबल पीला और पीला होने पर धीमी होती हैं और रेड होने पर रुक जाती हैं। बिना डिवाइस वाली ट्रेनों के ड्राइवर इतनी धीमी चलाते हैं कि उन्हें सिग्नल दिखते रहें। इस कारण ट्रेन लेट भी होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

News related to Indian railway
डेमो पिक
80 प्रतिशत ड्राइवर ले जाने लगे डिवाइस

कानपुर की इलेक्ट्रिक यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के 80 फीसदी ड्राइवरों ने डिवाइस ले जानी शुरू कर दी है। यहां यात्री ट्रेनों के लिए 100, मालगाड़ी के लिए 80 और डीजल इंजन वाली ट्रेनों के लिए 35 डिवाइस ड्राइवर लॉबी से दी जा रही है।

दरअसल, पिछले साल कानपुर और इलाहाबाद के ड्राइवरों ने डिवाइस और चार्जर का वजन आठ किलो होने की वजह से साथ ले जाने से मना किया था। उनका कहना था कि वह पहले से इतना सामान लेकर जाते हैं।

डिवाइस को इंजन में ही फिट करा दें। अब चार्जर (करीब दो किलो का) लेकर नहीं चलना होगा। स्टेशन से चार्ज डिवाइस दी जाएगी। भविष्य में इन डिवाइस को इंजन में फिट करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed