फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to Income Tax Department, Trust and NGO

सामने आया ट्रस्ट और एनजीओ का हैरान करने वाला सच, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा

Tue, 05 Feb 2019 03:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Feb 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
news related to Income Tax Department, Trust and NGO
डेमो पिक
आयकर विभाग छूट के नाम पर अनुचित लाभ कमाने वाले ट्रस्टों और एनजीओ संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। कालेधन के खिलाफ आयकर विभाग का यह अगला कदम होगा। आयकर विभाग के पास इस तरह की सूचनाएं हैं कि बड़ी संख्या में एनजीओ और ट्रस्ट संचालक छूट के नाम पर सरकार को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर में अभी आयकर आयुक्त स्तर के कार्यालयों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 50-50 बड़े ट्रस्टों का विवरण जुटाया जा रहा है। नवनियुक्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (यूपी पश्चिम एवं उत्तराखंड) प्रमोद कुमार गुप्ता ने इस बात के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

news related to Income Tax Department, Trust and NGO
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि कानपुर स्थित आयुक्तालय का अतिरिक्त प्रभार होने के साथ ही उनके पास एग्जम्पशन (छूट) विंग की भी जिम्मेदारी है। उनके अनुभव बताते हैं कि 80 फीसदी एनजीओ और ट्रस्टों में कुछ न कुछ गड़बड़ी है।

एक करोड़ से 1000 करोड़ की हैसियत वाले ट्रस्ट और एनजीओ छूट का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। अनुमान के तौर पर देश भर में हर साल ट्रस्ट और एनओजी के पास 25 लाख करोड़ रुपये दान के तौर पर आता है। फिलहाल इसका हिसाब किताब आयकर विभाग के पास नहीं होता।
विज्ञापन

news related to Income Tax Department, Trust and NGO
डेमो पिक
इस वजह से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को इस आशय का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है कि ट्रस्टों को मिलने वाली छूट का भी हिसाब किताब रखा जाए। जिस बात के लिए छूट ली जा रही है उस धन का उचित इस्तेमाल हो रहा है या नहीं।

इन सभी बातों की पड़ताल के लिए दो साल तक व्यापक अभियान चलाए जाने की तैयारी चल रही है। मुख्यालय की मुहर लगते ही ट्रस्ट और एनजीओ भी जांच के दायरे में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed