फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to deepak pandey martyr

एमआई-17 क्रैश: मोबाइल बंद होने वाला है, रात में फोन करूंगा, फिर मिली दीपक के शहीद होने की खबर

Thu, 28 Feb 2019 10:57 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Feb 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
news related to deepak pandey martyr
शहीद दीपक
युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। मोबाइल भी ऑफ होने वाला है। अब रात में बात कर हालचाल लूंगा। फोन पर दीपक के ये आखिरी शब्द थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे कानपुर के मंगला विहार चकेरी निवासी उसके दोस्त आकाश ने दीपक को फोन किया था। तब ये बातें हुई थीं। दोपहर बाद जब दीपक के शहीद होने की  खबर आई तो आकाश सहित उसके अन्य दोस्त मिथुन, सागर और आदित्य को सदमा लग गया। 
विज्ञापन

 

news related to deepak pandey martyr
बिलखते परिजन
आकाश ने बताया कि जब से पुलवामा में हमला हुआ था, तबसे उसकी लगभग हर दिन दीपक से फोन पर बात होती थी। बुधवार सुबह छह बजे दीपक को उसने फोन किया था। आकाश के मुताबिक इस दौरान दीपक काफी जल्दी में था। इसलिए सिर्फ उसने यही कहा कि बार्डर पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब रात में बात करूंगा।  दीपक के दोस्त उसकी फोटो देख-देखकर रोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

news related to deepak pandey martyr
शहीद के घर के बाहर इकट्ठा भीड़
मां ने पूछा था, बेटा खाना खाया 
मां रमा से दीपक की आखिरी बात मंगलवार रात साढ़े आठ बजे हुई थी। मां ने दीपक से पूछा था कि खाना खा लिया या नहीं। इस पर दीपक ने कहा था कि हां और आपने खाना खाया कि नहीं। मां बार-बार रोते हुए कह रहीं थी कि अब वह किससे कहेंगी कि बेटा खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed