{"_id":"5c776f67bdec223c4643993e","slug":"news-related-to-deepak-pandey-martyr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमआई-17 क्रैश: मोबाइल बंद होने वाला है, रात में फोन करूंगा, फिर मिली दीपक के शहीद होने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआई-17 क्रैश: मोबाइल बंद होने वाला है, रात में फोन करूंगा, फिर मिली दीपक के शहीद होने की खबर
Thu, 28 Feb 2019 10:57 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
शहीद दीपक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। मोबाइल भी ऑफ होने वाला है। अब रात में बात कर हालचाल लूंगा। फोन पर दीपक के ये आखिरी शब्द थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे कानपुर के मंगला विहार चकेरी निवासी उसके दोस्त आकाश ने दीपक को फोन किया था। तब ये बातें हुई थीं। दोपहर बाद जब दीपक के शहीद होने की खबर आई तो आकाश सहित उसके अन्य दोस्त मिथुन, सागर और आदित्य को सदमा लग गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
आकाश ने बताया कि जब से पुलवामा में हमला हुआ था, तबसे उसकी लगभग हर दिन दीपक से फोन पर बात होती थी। बुधवार सुबह छह बजे दीपक को उसने फोन किया था। आकाश के मुताबिक इस दौरान दीपक काफी जल्दी में था। इसलिए सिर्फ उसने यही कहा कि बार्डर पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब रात में बात करूंगा। दीपक के दोस्त उसकी फोटो देख-देखकर रोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद के घर के बाहर इकट्ठा भीड़
मां ने पूछा था, बेटा खाना खाया
मां रमा से दीपक की आखिरी बात मंगलवार रात साढ़े आठ बजे हुई थी। मां ने दीपक से पूछा था कि खाना खा लिया या नहीं। इस पर दीपक ने कहा था कि हां और आपने खाना खाया कि नहीं। मां बार-बार रोते हुए कह रहीं थी कि अब वह किससे कहेंगी कि बेटा खाना खाया।
मां रमा से दीपक की आखिरी बात मंगलवार रात साढ़े आठ बजे हुई थी। मां ने दीपक से पूछा था कि खाना खा लिया या नहीं। इस पर दीपक ने कहा था कि हां और आपने खाना खाया कि नहीं। मां बार-बार रोते हुए कह रहीं थी कि अब वह किससे कहेंगी कि बेटा खाना खाया।