{"_id":"5c84ba66bdec22764d26dc92","slug":"news-related-to-declaration-candidates-lok-sabha-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के इंतजार में सपा, फिर खोलेगी अपने पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के इंतजार में सपा, फिर खोलेगी अपने पत्ते
Sun, 10 Mar 2019 01:28 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर नगर संसदीय सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सपा अपना पत्ता खोलेगी। कानपुर के सपा नेताओं और पदाधिकारियों से शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशी के चयन के संबंध में बात की। इसके साथ जो नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, उनसे भी नगर संसदीय सीट के समीकरणों के संबंध में पूछा।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर के नेताओं की मांग पर नगर सीट पर पैराशूट वाला प्रत्याशी न भेजा जाए और किसी संगठन के नेता को टिकट दिया जाए, इस पर अखिलेश ने हामी भर दी। सपा महानगर इकाई और दूसरे नेताओं से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलग-अलग बात की। इस मौके पर दावेदार के रूप में मधु शुक्ला का एक नया नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा केके शुक्ला, रतन गुप्ता, महेश वाल्मीकि, अभिमन्यु गुप्ता आदि नेता दावेदारी करते रहे हैं। इनको बुलाकर अखिलेश ने नगर सीट के समीकरणों के संबंध में पूछा। इसके बाद सारे नेताओं की संयुक्त बैठक में स्पष्ट कर दिया कि भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी आने के बाद सपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके लिए नगर सीट अहम है।