फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   News about MLA Nilima Katiyar and BJP

नीलिमा का कद बढ़ाकर और मजबूती चाहती भाजपा

Fri, 14 Sep 2018 03:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 03:28 PM IST
सार

- कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कन्नौज सीट लेना चाहती भाजपा
- संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने पर फोकस कर रही पार्टी

विज्ञापन
News about MLA Nilima Katiyar and BJP
विधायक नीलिमा कटियार

विस्तार

कानपुर में भाजपा ने विधायक नीलिमा कटियार को महामंत्री बनाकर उनका कद बढ़ाया है। इसके साथ ही अब नगर में भाजपा के दो प्रदेश महामंत्री हो गए हैं। इसके पहले पूर्व विधायक सलिल विश्नोई को महामंत्री का दायित्व दिया गया था।
विज्ञापन


शहर से दो महामंत्री बनाए जाने के पीछे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा का फोकस कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र पर अधिक है। इसके साथ ही भाजपा अपने वोट प्रतिशत में भी इजाफा करना चाहती है।
विज्ञापन

News about MLA Nilima Katiyar and BJP
विधायक नीलिमा कटियार
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 10 संसदीय क्षेत्र आते हैं। इनमें से कन्नौज सपा के पास है। भाजपा यहां अपना संगठनात्मक ढांचा मजबूत करके अगले संसदीय चुनाव में सपा से यह सीट छीनना चाहती है। इसके अलावा पिछले चुनाव में जहां भाजपा प्रत्याशियों का वोट प्रतिशत कम रहा है, वहां पार्टी अपने को और मजबूत करेगी। इसके अलावा कानपुर मंडल में सपा मजबूत मानी जाती है। इस वजह से भाजपा संगठन किसी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता।

इसके साथ ही भाजपा नीलिमा कटियार का कद बढ़ाकर पिछड़ा वर्ग को भी साधना चाहती है। सपा और बसपा भी पिछड़ा वर्ग पर अधिक फोकस कर रही है। इसी वजह से भाजपा दांव खेलकर इन दलों की गणित फेल करना चाहती है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग वोटरों की संख्या अच्छी-खासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed