{"_id":"68c48badb51d6f834903e364","slug":"newly-married-womans-body-found-hanging-uproar-over-allegations-of-murder-kanpur-news-c-362-1-ka11011-131121-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा
विज्ञापन
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के द्विवेदीनगर में शुक्रवार दोपहर नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
कानपुर देहात के मंगलपुर सौरापुर निवासी नीरज सिंह की बेटी दीक्षा उर्फ सुनाली (24) की शादी पांच माह पहले फर्नीचर व्यापारी संजय सिंह के बेटे लखन सिंह से हुई थी। शुक्रवार की दोपहर दीक्षा का शव कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। ससुर संजय ने मायके पक्ष को दीक्षा के फंदे पर लटकने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पिता नीरज और मां ममता ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मायके पक्ष ने कंट्रोलरूम पर पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। वहीं, सास और परिवार के अन्य लोग मौके से भाग गए। पिता नीरज का आरोप है कि शादी के बाद से दामाद बुलेट बाइक और एसी की मांग कर रहा था। ससुराली जन बेटी के असमर्थता जताने पर आए दिन मारपीट करते थे। गुरुवार रात भी बेटी ने उसके साथ मारपीट की बात बताई थी।
सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि नवविवाहिता फंदे पर लटकी हुई मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।