हरदोई में नवविवाहिता प्रेमी संग फरार: छह दिन पहले हुई थी शादी, लाखों के जेवर लेकर हुई गायब, फूट-फूटकर रोया पति
बघौली थाना क्षेत्र में अपने मायके आई नवविवाहिता लाखों के जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ रफ्फूचक्कर हो गई। परिजनों ने बताया कि छह दिन पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद पति फूट-फूटकर रोया, जिसको लोग ढ़ाढस बंधाते रहे।
विस्तार
हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आई नवविवाहिता शादी के छह दिन बाद ही लाखों की नकदी और गहने लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस में मामले की तहरीर दी है। पत्नी के जाने के जानकारी मिलने पर पति की आंखों से आंसू टपकने लगे।
घर वालों उसे समझा बुझाकर उसे ढाढंस बंधाया। बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी एक युवक के साथ गत छह फरवरी को की थी। शादी के बाद नवविवाहिता अपने मायके शुक्रवार को आई हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता शनिवार को खरीदारी करने के लिए बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने नवविवाहिता को काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को शक हुआ, तो देखा घर से गहने और लाखों की नकदी भी गायब मिली।
लाखों के जेवर और नगदी लेकर हुई फरार
मामले की जानकारी ससुराल वालों को लगी तो उनके होश उड़ गए। ससुराल वालों के साथ पति के भी आंखों से आंसू टपकने लगे। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने किसी तरह से उसे ढ़ाढस बंधाया। तहरीर में बताया गया कि घर में रखा झाला, मांग बिंदी, सोने का हार, पायल और 20 हजार नगदी साथ में ले गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया की पति की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।