{"_id":"60f5a7368ebc3e6d774d6f5d","slug":"newly-married-couple-died-in-road-accident-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार नवदंपती की मौत, सात दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार नवदंपती की मौत, सात दिन पहले हुई थी शादी
Mon, 19 Jul 2021 10:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:05 PM IST
सार
सोमवार को पहली विदाई में वह पत्नी को बाइक से लेकर ससुराल सहार जा रहा था। अजीतमल में फूटेकुआं के पास हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के फूटेकुआं के पास बाइक सवार नवदंपती ट्रक से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। गोविंद नगर औरैया निवासी यीशु (22) पुत्र कमल सिंह ननिहाल गुलजार नगर (भवानीपुर) महेवा इटावा में रहता था।
12 जुलाई को यीशु की शादी सहार ब्लॉक के तारा का पुरवा निवासी राजेंद्र की पुत्री विनीता से शादी हुई थी। सोमवार को पहली विदाई में वह पत्नी को बाइक से लेकर ससुराल सहार जा रहा था। अजीतमल में फूटेकुआं के पास हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।
हादसे में यीशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल विनीता को सैफई भिजवाया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक और ट्रक को कब्जे में लिया गया है। लोगों ने कहा कि अगर यीशु हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मृतक के चाचा विकास बाबू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

प्रेम प्रसंग में की थी शादी
यीशु का विनीता से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुजरात के अहमदाबाद में नौैकरी करने के बाद घर लौटकर आने पर यीशु ने विनीता से मंदिर में शादी रचा ली। जब घरवालों को इसकी भनक लगी तो 12 जुलाई को दोनों परिवारों ने रजामंदी के साथ धूमधाम से शादी की थी।
घर का सहारा था यीशु
यीशु के पिता राजेंद्र दिव्यांग है। बिलखते पिता ने बताया कि यीशु घर में सबसे छोटा था और परिवार के चलाने की सारी जिम्मेदारी उसी पर थी।