{"_id":"6ab40cef1256c889f40e5396","slug":"newly-appointed-dm-assumes-charge-says-focus-will-be-on-public-grievances-and-igrs-ranking-will-improve-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नवागत डीएम ने ग्रहण किया कार्यभार, बोले- जनता की शिकायतों पर रहेगा फोकस, सुधरेगी आईजीआरएस रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नवागत डीएम ने ग्रहण किया कार्यभार, बोले- जनता की शिकायतों पर रहेगा फोकस, सुधरेगी आईजीआरएस रैंकिंग
Wed, 23 Sep 2026 11:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:09 PM IST
सार
Kanpur News: नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कार्यभार ग्रहण कर प्राथमिकता गिनाईं।
विज्ञापन
नवागत डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने ग्रहण किया कार्यभार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। सड़कों की खराब स्थिति, जनशिकायतों और आईजीआरएस में कमियों को चिह्नित कर प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर शहर की समस्याएं अलग होती हैं और समाधान के लिए उन्हें समझना जरूरी है।
विज्ञापन
कार्यभार संभालने के बाद डीएम डेढ़ बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीएम से विभागीय कार्यों और लंबित मामलों की जानकारी ली। इसके बाद सरसैया घाट स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : अमर उजाला
सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को जिम्मेदारी से लागू किया जाएगा। फरियादी की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर कमियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक सेवा का सफर
हरियाणा के रोहतक निवासी तंवर बीटेक के बाद नोएडा की निजी कंपनी में भी दो वर्ष काम कर चुके हैं। एमएससी पास करने के बाद रक्षा मंत्रालय में तीन वर्ष सेवाएं दीं। 2014 में यूपीएससी पास कर 2015 बैच के आईएएस बने। प्रशिक्षण बहराइच में हुआ। इसके बाद एटा में एसडीएम, शाहजहांपुर में सीडीओ, गाजियाबाद में नगर आयुक्त और गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष रहे। सबसे पहले संतकबीरनगर और इसके बाद कुशीनगर के डीएम रहे। अब कानपुर की जिम्मेदारी संभाली है।