फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newborn found lying in the garbage

कूड़े के ढेर में पड़ा मिला नवजात

Mon, 05 Jul 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Newborn found lying in the garbage
रसूलाबाद। समायूं गांव में रविवार शाम एक मकान के खंडहर के पास कूड़े के ढेर में नवजात पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस बच्चे को अपने साथ थाने ले गए। अब चाइल्ड लाइन से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

समायूं गांव में मीनू शुक्ला के खंडहर मकान के पास कूड़े का ढेर जमा है। रविवार की शाम करीब पांच बजे इसी कूड़े के ढेर में एक नवजात के रोने की आवाज आई। इस पर पास में ही रहने वाले दुलारे संखवार की नौ वर्षीय बेटी सलोनी ने वहां देखा तो सफेद कपड़े में एक नवजात लिपटा मिला। सलोनी नवजात को लेकर घर पहुंची और मां रामकुमारी को पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन

राम कुमारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो रामकुमारी ने नवजात को अपने पास रखने की अनुमति मांगी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। मौके पर दरोगा सत्य प्रकाश वर्मा को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात को थाने लाया जा रहा है। उसे चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया जाएगा। इधर ग्रामीणों ने नवजात को कूड़े के ढेर में फेंकने पर नाराजगी जताई है। पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed