फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newborn dies after delivery in CHC, relatives created ruckus, calmed down on persuasion of staff

सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, स्टाफ के समझाने पर हुए शांत

Mon, 27 Dec 2021 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery in CHC, relatives created ruckus, calmed down on persuasion of staff
झींझक। कस्बे की सीएचसी में भर्ती महिला के प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही व कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक अस्पताल में अफरा तफरी की स्थिति रही। स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने पर परिजन शांत हुए। एसीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लॉक के शाहपुर गांव निवासी अनुज ने गर्भवती पत्नी संध्या (26) को प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता मीरा के सहयोग से सीएचसी में रविवार सुबह भर्ती कराया था। करीब एक घंटे बाद संध्या ने पुत्र को जन्म दिया। इधर नवजात की मौत की जानकारी पाकर परिजन भड़क गए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही व अभद्रता करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान करीब आधा घंटे तक हंगामा चला। स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने जन्म के समय ही बच्चे के मृत होने का तर्क दिया और परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन शांत हुए और नवजात के शव का अंतिम संस्कार किया। प्रसूता सीएचसी में भर्ती है। महिला के पति अनुज का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहने के बाद भी काफी देर में डॉक्टर उसे देखने पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने अभद्रता भी की। अधीक्षक झींझक सीएचसी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि स्टाफ नर्स से पूछताछ की गई। उसने मृत बच्चे का जन्म होने की बात कही है। अपर सीएमओ डॉक्टर एसएल वर्मा ने बताया कि नवजात की मौत के मामले में जांच की जाएगी। किसी स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed