फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New Zealand-India Test match will be held in Kanpur, 70 rooms booked in the landmark for the team to stay

कानपुर में न्यूजीलैंड-भारत के बीच होगा टेस्ट मैच: तैयारियों ने जोर पकड़ा, टीमों के ठहरने के लिए लैंडमार्क में 70 कमरे बुक

Wed, 22 Sep 2021 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Sep 2021 03:55 PM IST
सार

पांच साल बाद ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच को हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। ग्रीनपार्क में विजिटर गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा। इसकी मदद से क्रिकेट का इतिहास दिखाने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
New Zealand-India Test match will be held in Kanpur, 70 rooms booked in the landmark for the team to stay
ग्रीनपार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से ग्रीनपार्क में शुरू होने वाले टेस्ट मैच की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने पांच सितारा होटल लैंडमार्क में दोनों टीमों के लिए 70 कमरे बुक कराए हैं। यहां पर सपोर्टिंग स्टाफ व बीसीसीआई के अधिकारी भी रुकेंगे।
विज्ञापन


वहीं प्रसारण कंपनी के लिए होटल विजय विला को फाइनल किया गया है। इसके अलावा यूपीसीए ने अपने अधिकारियों व अन्य स्टाफ के लिए शहर के प्रमुख होटलों से कमरों व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क पहुंचे मंडलायुक्त व नगर आयुक्त, तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश
पांच साल बाद ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच को हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, नगर आयुक्त शिवशरणअप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने न्यू प्लेयर पवेलियन, मीडिया गैलरी, स्टूडेंट गैलरी, वीआईपी गैलरी और मुख्य स्टेडियम का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही खेल विभाग व यूपीसीए के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक को स्टेडियम की सभी तैयारियां जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। मीडिया गैलरी में लिफ्ट का काम जल्द पूरा कराने के लिए नगर आयुक्त और खेल विभाग को निर्देशित किया।

साथ ही यह भी कहा कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। लिफ्ट स्टील के ढांचे पर तैयार की जाएगी। ग्रीनपार्क में विजिटर गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा। इसकी मदद से क्रिकेट का इतिहास दिखाने का प्रयास होगा। नगर आयुक्त ने कहा कि मैच से पहले खेल विभाग और यूपीसीए पदाधिकारियों के साथ तैयारियों के लिए बैठक कर योजना बनाई जाएगी।

उपनिदेशक खेल ने बताया कि स्टेडियम में मामूली टूटफूट है। उसे जल्द सही करा लिया जाएगा। लीकेज की समस्या का समाधान भी किया जाएगा। इस दौरान यूपीसीए की एपेक्स कमेटी के सदस्य मोहम्मद तालिब खान, पिच क्यूरेटर शिवकुमार, नोडल अफसर मनोज मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed