फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New Year 2024 Traffic will be changed on New Year in kanpur Police issued diversion and parking plan

New Year 2024: नए साल पर बदला रहेगा यातायात, संभलकर निकलें; पुलिस ने जारी किया डायवर्जन और पार्किंग प्लान

Sun, 31 Dec 2023 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Dec 2023 01:35 PM IST
सार

New Year 2024: कानपुर शहर में नए साल पर यातायात बदला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने संभलकर निकलने की सलाह दी है। नए साल के जश्न के बीच कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। 

विज्ञापन
New Year 2024 Traffic will be changed on New Year in kanpur Police issued diversion and parking plan
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव वर्ष की पूर्व संध्या से पहली जनवरी तक नए साल के जश्न के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत जेड स्क्वायर / बड़ा चौराहा, इस्कॉन मन्दिर / सुधांशु आश्रम व ब्लू वर्ल्ड और गंगा बैराज पर यातायात बदला रहेगा। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी उन्नाव सीमा से कोई भारी वाहन गंगा बैराज की तरफ नहीं आ सकेगा। बैराज के आस-पास सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं की जा सकेगी। स्ट्रीट वेंडर्स को भी बैराज के ऊपर दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा, चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा व डीजे गेट से बड़ा चौराहा, चेतना चौराहा व ठग्गू के लड्डू तिराहा से बड़ा चौराहा तक नो ई-रिक्शा व ऑटो जोन रहेगा।
विज्ञापन


इस तरह का रहेगा प्लान

जेड स्क्वायर / बड़ा चौराहे पर
1- मेघदूत तिराहे से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन तिराहे से व्यायामशाला तिराहा से चेतना चौराहा होते हुए जेड स्क्वॉयर मॉल या बड़ा चौराहा जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- कोतवाली चौराहे नवीन मार्केट व म्योरमिल तिराहे की ओर से जेड स्क्वायर मॉल या बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन डीजे गेट कचहरी, चेतना चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
3- चेतना चौराहे से कोई भी वाहन डीजे कार्यालय गेट, पुलिस ऑफिस की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहा से महिला थाना होते हुए अथवा बड़ा चौराहा से ठग्गू के लड्डू होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
4- मेघदूत की ओर से व्यायामशाला तिराहा होते हुए बड़ा चौराहा की ओर आने वाली बस, ऑटो व ई-रिक्शा चेतना चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चेतना चौराहा से डीएम कार्यालय गेट होते हुए सरसैया घाट चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
5- कोतवाली, नवीन मार्केट, म्योरमिल तिराहा की ओर से आने वाले ई-रिक्शा व ऑटो डीजे गेट कचहरी से बाएं मुड़कर मुख्यमार्ग से अतिरिक्त अन्य मार्गों पर सवारियां चढ़ाएंगे या उतारेंगे।
6- शिवाला तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन बड़ा चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
7- किला तिराहा से कोई भी वाहन भगवत घाट तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

इस्कॉन मन्दिर / सुधांशु आश्रम व ब्लू वर्ल्ड

1. सिंहपुर चौराहा से इस्कॉन मन्दिर की तरफ कोई भी बढ़ा वाहन नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन सिंहपुर तिराहा से कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
2. बनियापुरवा चौराहा से कोई भी बड़ा वाहन इस्कॉन मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन यश कोठारी चौराहे से सिंहपुर तिराहा से कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य को पहुंचेगा।
3. मैनावती मार्ग तिराहा से इस्कॉन मंदिर की तरफ कोई भी बड़ा वाहन नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गुरुदेव चौराहा से कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
4. रामा विश्वविद्यालय से आने वाला यातायात मंधना चौराहे की ओर नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन चौबेपुर से बिठूर (शनिदेव चौराहा) से बाएं मुड़कर परियर गंगापुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
5. बिठूर चुंगी चौराहा से कोई भी भारी वाहन यश कोठारी चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा, ऐसे वाहन ब्लू वर्ल्ड तिराहा से मंधना चौराहा होते हुए अपने गंतव्य जा सकेंगे।
 

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था

1. कंपनी बाग से गंगा बैराज की तरफ आने वाले वाहनों के लिए :-
- कर्बला चौराहा कर्बला मस्जिद वाली सड़क पर
- कर्बला चौराहा जल संस्थान वाली सड़क पर
- अटल घाट के पहले बाएं खाली स्थान पर
- कर्बला से चिड़ियाघर साइड सड़क के किनारे

2. कोठारी चौराहा से गंगा बैराज आने वाले वाहनों के लिए :-
- बोट क्लब से कोठारी चौराहा की तरफ सड़क के किनारे
3. उन्नाव की तरफ से गंगा बैराज आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग-
- गंगा घाट चौकी के दूसरी तरफ सड़क के किनारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed