फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New initiative of District Administration and Agriculture Department, one trolley dung manure will be available on giving two trolley stubble

जिला प्रशासन व कृषि विभाग की नई पहल, दो ट्रॉली पराली देने पर मिलेगी एक ट्रॉली गोबर की खाद

Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
New initiative of District Administration and Agriculture Department, one trolley dung manure will be available on giving two trolley stubble
गोशाला के लिए दान की गई पराली। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पराली जलाने से रोकने के लिए अब जिले में अनूठी पहल शुरू की गई है। गोशाला के लिए पराली दान करने वाले किसानों को वहां से गोबर खाद निशुल्क दी जाएगी। दो ट्रॉली पराली देकर किसान एक ट्रॉली गोबर की खाद ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में अब तक पराली जलाने के 36 मामले सामने आ चुके हैं। इन किसानों पर तहसील प्रशासन की ओर कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। पराली जलाने से मवेशियों के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में किसानों से पराली गोशाला में दान करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

किसान पराली दान कर भी रहे हैं। अब पराली के बदले गोबर की खाद देने की पहल की गई है। इसमें किसान पराली दान कर गोबर की खाद पा सकेंगे। यह गोबर की खाद खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाएगी। इससे उत्पादन सुधरेगा। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

प निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि दो ट्रॉली फसल अवशेष/पराली के बदले एक ट्रॉली गोबर की खाद देने की व्यवस्था की गई है। किसान किसी भी गोशाला में पराली देकर गोबर की खाद ले सकते हैं। भोगनीपुर के किसान अब्दुल व अनीश मलिक ने अब तक पांस सौ क्विंटल पराली दान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed