{"_id":"5fe0fae490c54a707d005984","slug":"network-of-satta-mafia-of-kanpur-in-goa-photo-of-accused-with-several-heroines-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के सट्टा माफिया का गोवा में भी नेटवर्क, कई हीरोइनों के साथ आरोपी की मिली थी फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के सट्टा माफिया का गोवा में भी नेटवर्क, कई हीरोइनों के साथ आरोपी की मिली थी फोटो
Tue, 22 Dec 2020 09:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
हीरोइनों के साथ राजेश यादव व उसके बेटे की फोटो
- फोटो : amar ujala
कानपुर के सट्टा माफिया राजेश यादव उर्फ राजा का नेटवर्क नेपाल के अलावा गोवा में भी है। माफिया के इशारे पर कसीनो में सक्रिय गुर्गे हर दिन लाखों-करोड़ों रुपये का सट्टा खिलवाते हैं। इनकी धरपकड़ को शहर पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क किया है।
नेपाल में रहकर सट्टा खिलवाने वाला राजा कुछ दिन पहले रकम बटोरने शहर आया था। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। एसपी साउथ दीपक भूकर के मुताबिक जांच में पता चला है कि राजा के गुर्गे गोवा, काठमांडू समेत अन्य शहरों में भी हैं।
ये कसीनो में काम करते हैं। बड़े कारोबारियों के संपर्क में रहकर सट्टा कराते हैं। आईपीएल के दौरान गोवा में भी राजा ने करीब बीस करोड़ का सट्टा कराया। पांच साथियों का मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा।
विज्ञापन
इसमें तीन की लोकेशन गोवा और दो की नेपाल में मिली है। कानपुर में भी उसके कई गुर्गे हैं। इनकी भी तलाश जारी है। उधर सट्टा किंग सोनू सरदार से भी राजा यादव का कनेक्शन मिला है। सोनू गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है।