फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Netaji's dream will be fulfilled - Akhilesh

Kanpur News: नेता जी का सपना पूरा होगा-अखिलेश

Tue, 11 Jun 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Netaji's dream will be fulfilled - Akhilesh
फोटो 33:::सैफई स्थित नेताजी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। संवाद
विज्ञापन

फोटो 34:::नेताजी की प्रतिमा को नमन करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। संवाद



क्रासर
- शाम करीब चार बजे सैफई स्थित आवास पर पहुंचने के बाद पार्टी कार्यालय पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर किया नमन, केदारेश्वर मंदिर में भी किए महादेव की शिला के दर्शन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/सैफई। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार शाम को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के दौरान सभी की मेहनत को सराहा। कहा कि यदि इसी तरह हम समाजवादी मेहनत करते रहे तो नेता जी के सभी सपने पूरे होंगे।

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सोमवार शाम करीब चार बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। सबसे पहले आवास पर पहुंचकर उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। कुछ देर यहां रुकने के बाद वह पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट तक रुके अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि आपकी मेहनत रंग लाई। आपको इसी तरह बूथ स्तर पर मेहनत जारी रखनी होगी। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का ही है। उन्होंने कहा कि आप विश्वास रखें कि हम और आप मिलकर नेता जी के सभी सपने पूरे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय के बाद वह नुमाइश मैदान में नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। यहां उनकी प्रतिमा और अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। इसके बाद वह शहर उनकी ओर से बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर पहुंचे।

यहां पर उन्होंने महादेव की शिला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। हालांकि उन्होंने इस बीच पत्रकारों से वार्ता नहीं की। सैफई स्थित आवास पर ही उन्होंने रात्रि विश्राम किया। मंगलवार को वह करहल में इस्तीफा देने के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed