फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nephews beat up two maternal uncles for stopping niece from dancing in banda

मामा-भांजों में विवाद: भांजी को डांस करने से रोकना पड़ा भारी, युवकों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा

Thu, 16 Feb 2023 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Feb 2023 05:21 PM IST
सार

बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव में भांजों ने घर में घुसकर दो मामाओं को लाठी-डंडों से पीट डाला। दोनों को लहुलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Nephews beat up two maternal uncles for stopping niece from dancing in banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में पारिवारिक समारोह में डांस कर रही भांजी को मना करने पर दो मामाओं को नाराज भांजों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में दोनों लहुलुहान हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

एक मामा का आरोप है कि उनका बहनोई उन्हें झूठे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।  बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव में मंगलवार की देर शाम नारायण सिंह (30) के पड़ोस में बर्थ डे पार्टी थी। यहां उनकी भांजी डांस कर रही थी। वहां कुछ युवक वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी भांजी को डांस करने से रोका तो उनका टोकना भांजी को नागवार गुजरा। घर पहुंची भांजी ने अपने पिता से शिकायत की। इससे नाराज पिता अपने पुत्रों के साथ नारायण ङ्क्षसह के घर पहुंच गया। गाली-गलौज की। नारायण सिंह ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया 
छह लोगों ने नारायण सिंह के घर में घुसकर हमला बोल दिया। छोटे भाई नारायण को पिटता देख बड़ा भाई शैलेंद्र सिंह (40) बचाने आया तो उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष बोले- पारिवारिक झगड़ा
घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। घायल नारायण सिंह ने बताया कि उसका बहनोई उसे फर्जी छेड़खानी के मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रहा है। बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि पारिवारिक झगड़ा है। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed