फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nephew poured petrol on uncle and set him on fire in Unnao, there was a dispute over land and shop

Unnao: भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जमीन और दुकान का था विवाद, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 12 Dec 2023 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Dec 2023 01:28 PM IST
सार

Unnao Crime: शनिवार को हसनगंज तहसील में जमीन का फैसला हुआ था, जिसमें एसडीएम ने पूर्व प्रधान के पक्ष में आदेश दिया। नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर कब्जा दिलाया था, लेकिन पूर्व प्रधान और उनके परिजन दो दुकानों पर भी कब्जा करना चाह रहे थे।

विज्ञापन
Nephew poured petrol on uncle and set him on fire in Unnao, there was a dispute over land and shop
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में जमीन और दुकानों के विवाद में पूर्व प्रधान के पुत्र ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर चाचा को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर सीएमओ और सिटी मजिस्ट्रेट जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

हालत बिगड़ती देख उसे लखनऊ रेफर कराया है। आक्रोशित परिजनों ने हसनापुर-सोहरामऊ संपर्क मार्ग पर जाम लगा दिया। सोहरामऊ के साथ अजगैन और हसनगंज कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन परिजन रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को शांत कराया और एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह(55) पुत्र कन्हईलाल का अपने ही चचेरे भाई पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह से करीब 25 साल से 17 बिसुआ जमीन और दो दुकानों का विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर कब्जा दिलाया
शनिवार को हसनगंज तहसील में जमीन का फैसला हुआ था, जिसमें एसडीएम ने पूर्व प्रधान के पक्ष में आदेश दिया। नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर कब्जा दिलाया था, लेकिन पूर्व प्रधान और उनके परिजन दो दुकानों पर भी कब्जा करना चाह रहे थे। उन दुकानों में पूर्व प्रधान के चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह परचून और चोकर की दुकान खोले हुए हैं।

खेत में पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी
मंगलवार सुबह करीब सात बजे वीरेंद्र दुकान खोलने गया था। तभी पूर्व प्रधान वीरेंद्र के पुत्र जीतू सिंह अपने चचेरे भाई सूर्यकुमार सिंह के बेटे शिशु और शुभम सिंह के साथ दुकान पहुंचा। इसके बाद उसे विवादित जमीन पर लेकर चले गए। आरोप है कि तीनों ने वीरेंद्र के ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी।

सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया
आग लगाने की सूचना से परिजन आक्रोशित हो गए। आनन-फानन झुलसे वीरेंद्र को नवाबगंज सीएचसी लाए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश और सिटी मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी ने पंहुच हाल जाना। करीब 55 प्रतिशत जला देख उसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed