{"_id":"651ec544d65c987b9e01def5","slug":"neighboring-youth-raped-a-girl-alone-at-home-threatened-to-kill-her-if-she-told-anyone-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: घर में अकेली किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: घर में अकेली किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
Thu, 05 Oct 2023 07:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:47 PM IST
सार
Hamirpur News: किशोरी ने डर की वजह से घर में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। उसे डरा सहमा देख परिजनों ने समझा बुझाकर पूछा। तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के एक घर में किशोरी को अकेला देख पड़ोसी युवक घुस गया। आरोप है युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया 22 सितंबर को उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेलीं थीं। तभी पड़ोसी राजू मौका देख कर घर में घुस गया। आरोप है युवक ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन
किशोरी ने डर की वजह से घर में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। उसे डरा सहमा देख परिजनों ने समझा बुझाकर पूछा। तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन