फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negligence in security of President Ram Nath Kovind Suraksha plan viral a day ago

बड़ी लापरवाही: राष्ट्रपति की सुरक्षा से खिलवाड़, सुरक्षा प्लान एक दिन पहले वायरल, पुलिस कमिश्नर ने जांच बैठाई

Wed, 24 Nov 2021 11:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Nov 2021 11:25 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय प्रवास में बुधवार से शहर में हैं। दौरे से ठीक एक दिन पहले मंगलवार देर शाम पुलिस की लापरवाही से राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम व सुरक्षा का ब्योरा लीक हो गया। सुरक्षा से संबंधित गोपनीय दस्तावेज व्हाट्सएप पर इधर उधर घूमते रहे। 

विज्ञापन
Negligence in security of President Ram Nath Kovind Suraksha plan viral a day ago
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। राष्ट्रपति के सुरक्षा प्लान समेत एक-एक पहलू की जानकारी से संबंधित पेजों की पीडीएफ फाइल एक दिन पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल हो गई। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास ने जांच शुरू कर दी है। एक विभागीय कर्मचारी शक के दायरे में है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय प्रवास में बुधवार से शहर में हैं। दौरे से ठीक एक दिन पहले मंगलवार देर शाम पुलिस की लापरवाही से राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम व सुरक्षा का ब्योरा लीक हो गया। सुरक्षा से संबंधित गोपनीय दस्तावेज व्हाट्सएप पर इधर उधर घूमते रहे। 
विज्ञापन


इसमें यह भी जानकारी है कि हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था की किस अफसर की जिम्मेदारी है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल के डी-सर्किल व एंट्री गेट से लेकर मंच और फ्लीट के साथ ही सर्किट हाउस की इनर और आउटर कार्डन की सुरक्षा की पूरी जानकारी इसमें लिखी है। एक-एक सीसीटीवी कैमरे का भी ब्योरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी घटनाओं का जिक्र, अलर्ट, सब सार्वजनिक वायरल दस्तावेज में कानपुर में पहले हुई आतंकी घटनाओं का ब्योरा है। लिखा है कि पिछले तीन दशक में कानपुर में चार बड़ी आतंकी घटनाएं हुईं। अब तक दस आईएसआईएस एजेंट गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

आतंकियों को शरण देने में पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सिमी की गतिविधि का भी जिक्र है। यहां से इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी शहजाद उर्फ पप्पू के अलावा माओवादी के आठ सक्रिय सदस्य गिफ्तार हो चुके हैं। इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। यहां तक कि खुफिया के कौन अफसर कहां तैनात हैं, यह भी दस्तावेज में लिखा है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम से जुड़ा एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है। इसकी सत्यता पता करने व कैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसकी जांच एडीसीपी ट्रैफिक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed