फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negi was using his brother's electricity connection to power the guest house.

Kanpur News: भाई के कनेक्शन पर गेस्ट हाउस की बिजली जला रहा था नेगी

Wed, 31 Dec 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Negi was using his brother's electricity connection to power the guest house.
कानपुर। भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस की बिजली दो मकान पहले उसके भाई शिव चरण सिंह नेगी के कनेक्शन पर चल रही थी। केस्को ने समय पर बकाया बिल जमा न करने पर 22 दिसंबर को उसका कनेक्शन काट दिया था। हालांकि, केस्को अधिकारियों का कहना है यह बिजली चोरी नहीं है लेकिन गजेंद्र नेगी अपने भाई के आवास में लगे कनेक्शन से अंदर ही अंदर लाइन लाकर गेस्ट हाउस में उपयोग कर रहा था। इसमें क्षेत्रीय केस्को कर्मियों की मिलीभगत की बात भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी का केशवपुरम में मकान नंबर-एमपी 26 में गेस्ट हाउस है। दो मकान पहले एमपी 24 में उसके भाई शिव चरण सिंह नेगी रहता है। उसके आवास पर 133 केवी का कनेक्शन है जिस पर पांच लाख 48 हजार 920 रुपये का बिजली का बिल बकाया था। समय पर बिल न जमा करने पर परिसर से केबल उतारकर काट दी गई थी जिस मकान में शिव शरण सिंह नेगी रहता था उस एमपी 24 पर करीब डेढ़ माह पहले विवेक गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर कब्जा ले लिया तो उन्होंने अपने नाम से कनेक्शन लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर उनका नया कनेक्शन लग गया तो विवेक ने शिव चरण सिंह नेगी का मीटर हटवाने के लिए पत्र दिया। हालांकि, अभी पुराने बिजली के तार नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed