फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negi Guest House owes Rs 19.35 lakh in house tax, sealing today

Kanpur News: नेगी गेस्ट हाउस पर 19.35 लाख गृहकर बकाया, सीलिंग आज

Fri, 12 Dec 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Negi Guest House owes Rs 19.35 lakh in house tax, sealing today
कानपुर। गृहकर जमा न करने पर गुरुवार को नेगी गेस्ट हाउस सील करने पहुंचा दस्ता फोर्स न मिलने से बैरंग लौट आया। 12 दिसंबर को इस कार्रवाई के लिए दस्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचेगा। यदि मौके पर टैक्स जमा न किया तो गेस्ट हाउस सील किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम जोन-6 के जोनल अधिकारी रविशंकर यादव ने बताया कि आवास-विकास केशवपुरम स्थित नेगी गेस्ट हाउस पर 19,95,053 लाख रुपये गृहकर बकाया है। नोटिस देने के बावजूद बकाया टैक्स जमा न करने पर उसके खिलाफ कुर्की के आदेश दिए गए। इसकी सूचना भी प्रकाशित हुई है। इसके बावजूद गेस्ट हाउस के मालिक गजेंद्र सिंह नेगी ने बकाया गृहकर जमा नहीं किया। इसलिए गुुरुवार को कुर्की की कार्रवाई की जानी थी पर फोर्स आदि न मिलने की वजह से इसे 24 घंटे के लिए टाल दिया गया। 12 दिसंबर को वह कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, पूर्व फौजियों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचेंगे। मजिस्ट्रेट से भी आग्रह किया गया है। मौके पर यदि गेस्ट हाउस संचालक गृहकर जमा करेंगे तो दस्ता लौट आएगा वरना नेगी गेस्ट हाउस को सील कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed