{"_id":"6ad3e5a1d019bf4026059ce3","slug":"negi-brothers-allege-they-were-beaten-by-associates-of-the-bar-associations-former-general-secretary-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1686854-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नेगी बंधुओं ने बार के पूर्व महामंत्री के साथियों पर लगाया पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नेगी बंधुओं ने बार के पूर्व महामंत्री के साथियों पर लगाया पीटने का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। कचहरी में गेस्ट हाउस संचालक नेगी बंधुओं के साथ मारपीट हो गई। इस पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए तो न्यायालय भवन की दूसरी मंजिल पर हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी है। एसीपी अमित पांडे का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है। तीन दिन मेंं जांच की रिपोर्ट भी दे दी जाएगी।
गेस्ट हाउस संचालक गजेंद्र सिंह नेगी के भाई सुमित नेगी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट 41 में शनिवार को अमित कटियार की अग्रिम जमानत पर सुनवाई होनी थी। इस मुकदमे में सुमित नेगी व उनके बड़े भाई शिवचरण सिंह नेगी चश्मदीद गवाह हैं। मुकदमे में पैरवी के लिए दोनों भाई कोर्ट पहुंचे थे। आरोप है कि जब वह कोर्ट के बाहर खड़े थे तभी बार एसोसिएशन के एक पूर्व महामंत्री साथियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। न्यायालय भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित दुकान में दोनों भाई पहुंचे तो वहां भी आरोपी पहुंच गए। मुकदमे में पैरवी न करने का दबाव बनाने लगे। जान से मारने की धमकी दी और घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अधिवक्ता शोभित राजपूत ने भी पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा है कि वह अपने सीनियर अधिवक्ता के साथ डॉ. अमित कटियार की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए गए थे। वहां सुमित व शिवचरण नेगी अपने तीन-चार साथियों के साथ आए और सीनियर से अभद्रता करने लगे। अधिवक्ताओं ने डांटकर उन्हें भगा दिया। थोड़ी देर बाद जब शोभित दूसरे मुकदमे में पैरवी के लिए दूसरी मंजिल पर स्थित कोर्ट जा रहे थे तभी फल की दुकान के पास सुमित, शिवचरण व अन्य लोगों ने उन्हें पकड़कर धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों के प्रार्थना पत्रों पर पुलिस जांच कर रही है। नेगी बंधु देर शाम तक रिपोर्ट दर्जकर मेडिकल कराने के लिए कोतवाली में डटे रहे। एसीपी का कहना है कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।