{"_id":"6ae84cba42a7a3be50046206","slug":"neet-student-terrified-by-blackmail-involving-objectionable-photos-took-his-own-life-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंदे फोटो की ब्लैकमेलिंग से दहशत, रुपये मांगने और वायरल करने की धमकी से आहत नीट छात्र ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंदे फोटो की ब्लैकमेलिंग से दहशत, रुपये मांगने और वायरल करने की धमकी से आहत नीट छात्र ने की थी खुदकुशी
Mon, 02 Nov 2026 02:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:15 PM IST
सार
Kanpur News: पिता ने बहराइच के हुजूरपुर थाने में शिकायत की थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिवा की फाइल फोटो व गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रावतपुर थानाक्षेत्र के हितकारी नगर स्थित हॉस्टल में रविवार रात फंदे से लटककर जान देने वाले नीट छात्र शिवा सिंह (19) को न्यूड फोटो और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा था। जालसाजों ने उसके साथ ही किसान पिता की अश्लील फोटो भेजकर रुपये मांगे थे। रकम न देने पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इससे दहशत में आए शिवा ने पिता को फोन कर पूरी बात बताई थी। पिता ने बहराइच के हुजूरपुर थाने में शिकायत भी की थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि ब्लैकमेल करने वाला कोई साइबर ठग था या हॉस्टल का ही कोई व्यक्ति इस साजिश में शामिल था।
बहराइच के दौलतपुर निवासी किसान चंद्रवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बेटे शिवा के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अश्लील फिल्में देखने की बात कहकर उसे धमकाया। इसके बाद कहा कि उसके और उसके पिता की न्यूड फोटो उसके पास हैं। जालसाज ने दोनों की फोटो भी मोबाइल पर भेज दीं और रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से शिवा घबरा गया। उसने तत्काल पिता को फोन कर पूरी बात बताई। पिता ने उसे हिम्मत रखने और परेशान न होने की सलाह दी।चंद्रवीर के मुताबिक, शनिवार को उन्होंने हुजूरपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और इंस्पेक्टर से बेटे की फोन पर बात भी कराई। पुलिसकर्मियों ने भी शिवा को समझाया था।

Trending Videos
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर भी उनकी और बेटे की न्यूड फोटो व वीडियो भेज दिए गए। इससे वह बुरी तरह घबरा गए। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस करने की कोशिश की तो वह स्विच ऑफ मिला। पुलिस ने उन्हें सोमवार को दोबारा थाने आने के लिए कहा था।पिता ने बताया कि रविवार को भी उन्होंने कई बार बेटे को फोन कर समझाया था, लेकिन वह ब्लैकमेलिंग से लगे सदमे से उबर नहीं पा रहा था। चाचा के मुताबिक, रविवार को शिवा ने उनसे खाना खाने के लिए 500 रुपये मांगे थे। उन्होंने रुपये दे दिए थे। पिता ने आशंका जताई कि कोई बड़ी साजिश के तहत बेटे को फंसाकर उससे रकम ऐंठना चाहता था। उन्होंने रावतपुर पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कमरे से मिलीं शराब की 16 खाली बोतलें
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:15 बजे हितकारी नगर स्थित हॉस्टल में छात्र के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा नंबर 205 का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर युवक छत के पंखे से कपड़े के सहारे लटका दिखाई दिया था। हॉस्टल के कमरे की जांच में फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की तो वहां शराब की 16 खाली बोतलें मिलीं। पुलिस ब्लैकमेलिंग के पीछे साइबर ठगी के गिरोह या हॉस्टल से जुड़े किसी व्यक्ति की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।