फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NEET 2019 Exam

NEET 2019: इस बार बढ़े ढाई लाख परीक्षार्थी, प्रतिस्पर्धा में होगा इजाफा

Sat, 15 Dec 2018 10:30 AM IST
gaurav gaurav एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 15 Dec 2018 10:30 AM IST
सार

- 15 लाख 76 हजार छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- नीट-2018 में 13 लाख थी परीक्षार्थियों की संख्या 

विज्ञापन
NEET 2019 Exam
डेमो पिक

विस्तार

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए होने वाले नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-2019) में परीक्षार्थियों की संख्या इस बार ढाई लाख से अधिक बढ़ गई है। करीब 15 लाख 76 हजार छात्रों ने इस बार रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि नीट-2018 में 13 लाख परीक्षार्थी थे। 
विज्ञापन


नीट विशेषज्ञ और न्यू लाइट कोचिंग के निदेशक डॉ. एसपी सिंह बताते हैं कि परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। डॉ. सिंह के मुताबिक इस बार सुप्रीम कोर्ट ने 25 आयु वर्ष से अधिक वालों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। यही कारण है कि परीक्षार्थियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
विज्ञापन


दूसरा बड़ा कारण यह भी है कि कई राज्यों ने अपने यहां आयुष कोर्स में नीट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही दाखिला देने का फैसला लिया है। पिछले साल तक आयुष कोर्स के लिए राज्यों में अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं होती थीं। बताया कि रजिस्ट्रेशन में त्रुटियों और डमी अभ्यर्थियों के कारण छात्रों की संख्या में कुछ कमी भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

NEET 2019 Exam
डेमो पिक
पांच मई को परीक्षा, 14 जनवरी से त्रुटि सुधार का मौका
डॉ. सिंह के मुताबिक नीट 2019 का आयोजन देश भर में एक साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पांच मई को कराएगी। इसके लिए छह दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आवेदन फार्म में अगर किसी अभ्यर्थी ने त्रुटि कर दी है तो उसे 14 जनवरी से 31 जनवरी तक त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। परीक्षा के बाद पांच जून को परिणाम जारी किया जाएगा। छात्र http://nta.ac.in पर परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ऐसा होगा प्रश्नपत्र का फार्मेट
- प्रश्नपत्र में कुल 180 सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी के साथ मराठी, उड़िया, तमिल, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, असमी और उर्दू भाषा में भी उपलब्ध होगा।
- प्रश्नपत्र में तीन विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी होंगे। बॉयोलॉजी में दो सब सेक्शन जूलॉजी और बॉटनी होंगे।
- फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन में 45-45 सवाल होंगे।
- बॉयोलॉजी सेक्शन में कुल 90 सवाल होंगे जिसमें 45 बॉटनी और 45 जूलॉजी से जुड़े होंगे।
- दोनों एग्जाम में प्रत्येक सवाल के चार अंक दिए जाएंगे जिससे कुल अंक 720 होंगे।
- एग्जाम में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed