फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Neck of worker was broken due to the beating of police In Kanpur

UP: पुलिस की पिटाई से टूटी मजदूर की गर्दन की हड्डी, पुलिसकर्मी बोले-शिकायत न करना, इलाज करा देंगे, जानें मामला

Mon, 22 Aug 2022 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Aug 2022 09:54 AM IST
सार

कानपुर में पुलिस ने एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से मजदूर की गर्दन टूट गई। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पीड़ित अपने पैसे मांगने गया था, मालिक ने पुलिस बुलाकर पिटवा दिया।

विज्ञापन
Neck of worker was broken due to the beating of police In Kanpur
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में पुलिस की पिटाई से मजदूर की गर्दन की हड्डी टूट गई। पीड़ित 10 अगस्त को अपने पैसे लेने मकान मालिक के यहां गया था, जहां मालिक ने गुजैनी पुलिस को बुलाकर मजदूर को लाठी डंडे व लात घूंसों से जमकर पिटवाया। 
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस पूरे मामले को दबाए रही और पीड़ित को कहीं शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई तो रविवार को थाने के सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


बनपुरवा सवायजपुर निवासी विश्वनाथ के बेटे अतुल कुमार पासी (26) ने बताया कि उसने गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर इलाके में प्रमोद कुमार के घर पर दो माह पूर्व काम किया था। जिसका 3400 रुपये बकाया था। दस अगस्त को अतुल अपने पैसे लेने के लिए गया था। तभी प्रमोद ने फोन कर गुजैनी थाने के दरोगा गौरव सोलिया व सिपाही अखिलेश यादव व एक अन्य पुलिसकर्मी को मौका पर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अतुल को जमकर पीटा, जिससे कि उसकी गर्दन की हड्डी दो जगह से टूट गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा था। इससे घबराएं पुलिस कर्मियों ने उसे हैलट में भर्ती कराया था और परिजनों को सूचना देने के बाद मौके से भाग निकले थे। अतुल को जब होश आया तब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। 

थाने में कोई कार्रवाई न होने पर परिजनों ने 12 अगस्त को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मुलाकात कर शिकायत की। इसके बाद कमिश्नर ने मामले की जांच कराई और सिपाही अखिलेश यादव को निलंबित कर दिया। वहीं अतुल का उपचार काकादेव स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गुजैनी थाने में अतुल के भाई सूरज की तहरीर पर प्रमोद व अखिलेश समेत अज्ञात पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस बोली कहीं शिकायत मत करो इलाज करा दूंगा
अतुल के परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस से इसकी शिकायत की गई तो कार्रवाई की जगह थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने खूब खरीखोटी सुनाई। इसके बाद कहा कि किसी से शिकायत मत करो हम इलाज करा देंगे। इधर डॉक्टरों ने बताया है कि गर्दन की हड्डी जुड़ने के बाद भी अतुल मेहनत वाला काम नहीं कर पाएगा।

घर में अकेला कमाने वाला है अतुल
अतुल के घर में पिता विश्वनाथ, मां रमा देवी व बहन प्रतिभा है। एक भाई सूरज अपने परिवार संग अलग रहता है। तीन बहनों का विवाह हो चुका है। एक बहन प्रतिभा की शादी की जिम्मेदारी अतुल पर ही है। घर में अकेला कमाने वाला अतुल ही है। मगर पुलिस की पिटाई के बाद अब वह मजदूरी भी नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed