{"_id":"633537107310b62efa00d80a","slug":"navratri-kali-mathia-temple-of-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri: टीले पर गाय छोड़ती थी दूध, खोदाई में निकली मां काली की प्रतिमा, 150 साल पुराना है काली मठिया मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri: टीले पर गाय छोड़ती थी दूध, खोदाई में निकली मां काली की प्रतिमा, 150 साल पुराना है काली मठिया मंदिर
Thu, 29 Sep 2022 11:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:42 AM IST
सार
मान्यता है कि काली मठिया मंदिर में 41 दिन लगातार सुबह और शाम की आरती में शामिल होने या नवरात्र में मन्नत की चुनरी बांधने से माता रानी मनोकामना को पूरा करती हैं। मन्नत पूरी होने के बाद भक्त चुनरी खोलकर मां का शृंगार करते और प्रसाद चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
काली मठिया मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया मंदिर करीब 150 साल पुराना है। मंदिर के प्रधान पुजारी उमेश चंद्र तिवारी बताते हैं कि इस स्थान पर एक टीला हुआ करता था। एक जड़ में ही पाकड़, पीपल, नीम, गूलर और बरगद का पेड़ था। उस टीले पर एक गाय रोजाना आकर दूध छोड़ जाती थी।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों ने टीले की खोदाई की तो मां काली की मूर्ति निकली, जिसको काली मठिया के रूप में स्थापित किया गया। वर्ष 1971 में पुरी से आए आदिगुरु शंकराचार्य ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। मंदिर में अब मां की एक विशाल मूर्ति स्थापित है, लेकिन पुरानी छोटी मूर्ति को भी मंदिर में ही एक स्थान पर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
मां काली के उपासक रोजाना यहां पर आकर मां के दर्शन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि 41 दिन लगातार सुबह और शाम की आरती में शामिल होने या नवरात्र में मन्नत की चुनरी बांधने से माता रानी मनोकामना को पूरा करती हैं। मन्नत पूरी होने के बाद भक्त चुनरी खोलकर मां का शृंगार करते और प्रसाद चढ़ाते हैं। यहां पर शनिवार को ज्यादा भक्त आते हैं। मंदिर के प्रबंधन का काम देखने वाले बलदेव सिंह ने बताया कि मंदिर में चार समय की आरती होती है।
विज्ञापन