{"_id":"6acb2cba9223a823dd0c8fde","slug":"navratri-in-farrukhabad-crowds-thronged-goddess-temples-for-darshan-long-queues-of-devotees-formed-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में नवरात्र: देवी मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़, लगी भक्तों की लंबी कतारें, गूंजे भजन और जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में नवरात्र: देवी मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़, लगी भक्तों की लंबी कतारें, गूंजे भजन और जयकारे
Sun, 11 Oct 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:59 AM IST
सार
Farrukhabad News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुगांव देवी, मठिया देवी, भोलेपुर स्थित दुर्गा देवी और फतेहगढ़ के भारत माता मंदिर में अलसुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगी। शहर के प्रसिद्ध गुरुगांव देवी मंदिर, मठिया देवी मंदिर, भोलेपुर में दुर्गा देवी मंदिर और फतेहगढ़ स्थित भारत माता मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लग गया।
विज्ञापन
पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने व्रत रखकर मां की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुगांव देवी मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां महिलाओं और बच्चों की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पहले दिन कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम
मठिया देवी मंदिर में भी सुबह से शाम तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। दुर्गा देवी और भारत माता मंदिर में भी दिनभर भजन-कीर्तन होता रहा। कई जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिरों के बाहर फूल-माला, चुनरी और प्रसाद की दुकानों पर भी खूब भीड़ दिखी। भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। पुलिस ने भी मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग कर व्यवस्था संभाली।